Video : बॉलीवुड के एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं। उन्हें ग्लोबल बड़ी पहचान तो मिली ही है, इसके साथ ही वह भोजपुरी फिल्मों के ऐसे सफल अभिनेता है जिन्होंने भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक खास पहचान बनाई हुई है। इन दिनों उनका एक गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है, जिसमें नम्रता मल्ला के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को दीवाना बना रही है।
![Video : खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला का डांस वीडियो हुआ वायरल](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-86.jpg)
इस गाने में उनकी जोड़ी बेहद शानदार नजर आ रही है। यहां जिस गाने की बात हो रही है वह है ‘कमर के कमाई’ जो अभी हाल ही में रिलीज हुआ है। उनके इस गाने को दर्शक बहुत अधिक पसंद कर रहे हैं। इसमें खेसारी लाल यादव नम्रता मल्ला के साथ जबरदस्त डांस करते दिखाई दे रहे हैं। लोगों को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इन्हीं कारणों के चलते उनके इस गाने को बहुत ही कम समय में लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
खेसारी और नम्रता के गाने ने मचाया तहलका
नम्रता मल्ला का डांस उनके फैंस बहुत अधिक पसंद करते हैं। उनके ठुमको पर लाखों चाहने वाले थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। वही खेसारी लाल यादव अपने इस गाने में सिक्स पैक बॉडी दिखाकर दर्शकों को दीवाना बना रहे हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस नम्रता मल्ला भी अपने बेली डांस के चलते लोगों को मदहोश कर रही है। अन्नपूर्णा फेमस म्यूजिक कंपनी द्वारा इस गाने को खेसारी लाल यादव और वायरल सिंगर शिल्पी राज द्वारा मधुर स्वर में गया गया है। यह गाना लोगों को मदहोश करने वाला है। आप इस गाने को सुनने के बाद अपने आप को झूमने से नहीं रोक पाएंगे। इसके साथ ही इस गाने की म्यूजिक वीडियो में नम्रता मल्ला और खेसारी की केमिस्ट्री देखते ही बनती है।
लाखों की मात्रा में मिले व्यूज
![Video : खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला का डांस वीडियो हुआ वायरल](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-85.jpg)
खेसारी लाल यादव का यह गाना 13 जनवरी को रिलीज हुआ था, जिसका जादू अब तक लोगों के दिलों में देखने को मिल रहा है। भोजपुर दर्शकों द्वारा खेसारी लाल और नम्रता मल्ला के इस गाने को बहुत अधिक पसंद किया जा रहा हैं। उनके इस गाने को अब तक 21 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ-साथ लोगों के इस गाने पर जबरदस्त लाइक्स और कमेंट भी आ रहे हैं।
Read Also :- Flight Cash Limit: क्या आप जानते हैं कि हवाई जहाज में कितना कैश ले सकते हैं? जानिए नियम