क्या आप भी अपने घर के कोनों कोनों में बने मकड़ी के जालों से परेशान हैं। हर किसी के घर में मकड़ी के जाले एक समस्या ही होती है। मकड़ी के जाले हटाने के दो-तीन दिन बाद ही फिर से दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में रोज रोज तो दीवारों के ऊपर बने इन जालों की सफाई संभव नहीं है। ऐसे में अपके मन में भी ये विचार तो आता ही होगा कि क्या ऐसा कोई पर्मानेंट उपाय नहीं है, जिससे ये जाले दुबारा बन ही ना पाये। तो चिंता की बात नहीं है, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको मकड़ी के जाले हटाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में ही बताने वाले हैं।
1. सफेद सिरका
आम तौर पर आप इसे अपने किचन मे यूज करती होंगी, लेकिन ये मकड़ियों की दुश्मन होती है। आपके घर में जिस जगह पर मकड़ी के जाले बार बार बनते हों, उस जगह पर सफेद सिरके को एक स्प्रे बॉटल की मदद से छिड़क दें। कुछ ही सेकेंड्स में वहां मौजूद मकड़ी का जाला गायब हो जायेगा और दुबारा कभी भी मकड़ी उस जगह पर जाले नहीं बनायेगी। मकड़ियों को सफेद सिरके की गंद बर्दाश्त नहीं होती है।
2. नींबू और संतरे के छिलके
नींबू या संतरे के छिलके की सुगंद भी मकड़ियों को बिल्कुल नहीं भाती। ऐसे में निंबू और संतरे के छिलके उस जगह पर रख दें, जहां मकड़ी अक्सर जाले बनाती है। इससे मकड़ी दुबारा वहां जाले बनाने के बारे में सोचेगी भी नहीं।
![मोटापा](https://adbudhindia.com/wp-content/uploads/2022/08/spiderweb-g81e8fce00_1280.jpg)
3. नीलगिरी का तेल
नीलगिरी के तेल को भी आप एक स्प्रे बॉटल की मदद से उस जगह पर छिड़क सकते हैं, जहां मकड़ी जाले बनाती है। इससे उस जगह पर दुबारा मकड़ी नहीं आयेगी।
![पुदीना](https://adbudhindia.com/wp-content/uploads/2022/08/1200px-Mint-leaves-2007.jpg)
4. पुदीना
पुदीने की चटनी आप सभी ने खायी होगी और आप ने ये तो नोटिस किया ही होगा कि इसकी सुगंध काफी तेज होती है। अगर पुदिने के पत्तों को पानी में भिगोया जाये तो उस पानी से पुदीने की तेज महक आने लगेगी। इस पानी को मकड़ी के जालों की जगह पर छिड़कने से मकड़ी दुबारा वहां जाल बिछाने नहीं आयेगी। Also Read :