हमारे भारत देश में बनी पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र को अब तक की सबसे ऐतिहासिक फिल्म माना जाता है। बता दे यह फिल्म 40 मिनट लंबी थी और इस फिल्म को उस सदी के महानायक दादा साहब फाल्के द्वारा बनाया गया था। यह फिल्म उस समय की मील का पत्थर साबित हुई थी और इस फिल्म ने काफी ज्यादा लोकप्रियता बटोरी थी। आज हम इसी क्रम में अपने आर्टिकल के जरिए आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन फिल्म के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी कहानियों में इतिहास को दिखाया है।
1. सिकंदर
साल 1941 में सोहराब मोदी के निर्देशन में बनी हुई फिल्म सिकंदर में पृथ्वीराज कपूर द्वारा सिकंदर का किरदार निभाया गया था। इस फिल्म में बताया गया है कि कैसे सिकंदर फारस और काबुल घाटी को जीतकर भारतीय सीमा तक आ पहुंचा था।
2. मुगले-ए-आजम
सदी के जाने माने निर्देशक आसिफ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मुगले ए आजम’ को 6O के दशक की सफल फिल्मों में एक गिना जाता था। यह फिल्म 5 अगस्त 1960 को रिलीज की गई थी। इस फिल्म मुगल शहजादे सलीम और एक नर्तकी अनारकली के प्रेम को दिखाया गया है।
3. रजिया सुल्तान
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हेमा मालिनी, परवीन बाबी और धर्मेन्द्र स्टारर फिल्म में रजिया सुल्तान के जीवन को दिखाया गया है कि कैसे दिल्ली की इकलौती महिला सुल्तान को एक आम इंसान से प्यार हो जाता है और इस वजह से अपना राजपाट बैठती हैं।
4. गांधी
पिछले सदी के साल 1982 में रिलीज की गई फिल्म गांधी, भारत के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले मोहनदास करमचंद गांधी के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में बेन किंग्सले द्वारा गांधी का किरदार निभाया गया था।
5. द लेजेंड ऑफ भगत सिंह
बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक द लेजेंड ऑफ भगत सिंह, इस देश के सबसे लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के जीवन पर आधारित है। 2002 में रिलीज की गई यह फिल्म राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित की गई है। इस फिल्म में अजय देवगन द्वारा भगत सिंह का किरदार निभाया गया था। आज बॉलीवुड का सबसे टैलेंटेड कलाकार हैं ये बच्चा… आपने पहचाना?
6-. जोधा अकबर
बॉलीवुड की जानी मानी फिल्म मुगल बादशाह अकबर और राजपूत राजकुमारी जोधाबाई की प्रेम कहानी को बताती है। इस ऐतिहासिक फिल्म में ऋतिक रोशन द्वारा अकबर और ऐश्वर्या राय द्वारा जोधाबाई की भूमिका निभाई गई थी। इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा बवाल हुआ था।
7. बाजीराव मस्तानी
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म बाजीराव मस्तानी अपने जगत की सबसे सबसे बेहतरीन ऐतिहासिक फिल्मों में से एक मानी जाती है, इस फिल्म में रणवीर सिंह द्वारा बाजीराव का किरदार निभाया गया था और जबकि मस्तानी का किरदार दीपिका पादुकोण द्वारा निभाया गया था दोनों को अपने अभिनय के लिए काफी ज्यादा सराहना मिली थी। 700 साल पुराने ऐतिहासिक किले में कैटरीना-विक्की कौशल ने की शादी, जानें खासियत
8. पद्मावत
संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई फिल्म पद्मावत भी काफी ज्यादा विवादों का शिकार हुई थी इस फिल्म को बनाने में निर्देशक को काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ा था बता दें इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार रणवीर सिंह जी द्वारा निभाया गया था और जबकि जोहर करने वाली रानी का किरदार दीपिका पादुकोण द्वारा निभाया गया था।
9. मणिकर्णिका: झांसी की रानी
इतिहास की सबसे बहादुर रानी लक्ष्मी बाई की कहानी पर आधारित यह फिल्म बॉलीवुड में काफी ज्यादा हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में कंगना द्वारा रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया गया था और इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल पुरस्कार भी मिला था।
10. तानाजी: द अनसंग वॉरियर
बीते साल 2020 की सबसे ज्यादा ब्लॉकबस्टर मानी जाने वाली फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया था । इस फिल्म में अजय देवगन ने तानाजी का किरदार निभाकर दर्शकों को खूब दिल जीता था और उन्होंने अपने अभिनय से इस किरदार को पूरी तरह जीवंत कर दिया था। इस फिल्म में दिखाया गया कि कैसे तानाजी ने कोंढाणा किले को बचाने के लिए मुगलों से लड़ते-लड़ते अपनी जान दे दी थी और मुगलों के सरदार को मारकर कोंधना किले पर भगवा झंडा लहराया था।