आईसीसी ODI वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) का 13वां सीजन 5 अक्टूबर से इंडियन सरजमी पर खेला जाएगा. जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा. बता दे वर्ल्ड कप शुरुआत 1975 से हुई थी. जिसके बाद से प्रत्येक 4 साल बाद ये खास टूर्नामेंट खेला जा रहा हैं.
विश्व कप मैच में किसी भी बल्लेबाज के लिए शतक बनाना और अपनी टीम के लिए मैच जीतना दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे बड़े सपनों में से एक है और अगर ये मैच नॉकआउट हो तो ये सोने पर सुहाना हैं. इन सब के बीच आज इस लेख में हम वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों के बारे में जानेगे.
1) केविन ओ ब्रायन- 50 गेंद बनाम इंग्लैंड(2011)
आयरलैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन ओ’ब्रायन वनडे वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ बैंगलोर के मैदान पर सिर्फ 50 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रचा था. इस पारी की मदद से आयरलैंड की टीम ने 328 रनों का लक्ष्य हासिल करने इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी.
2) ग्लेन मैक्सवेल- 51 गेंद vs श्रीलंका (2015)
सिडनी में 2015 विश्व कप के एक ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंदों में शतक बनाया और वह केविन ओ’ब्रायन के रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल एक गेंद से चूक गए थे.
ALSO READ: ICC World Cup 2023: एबी डिविलियर्स की भविष्यवाणी World Cup2023 में कोहली करेंगे “विराट” प्रदर्शन
3) एबी डिविलियर्स- 52 गेंद vs वेस्टइंडीज (2015)
सिडनी में 2015 विश्व कप मैच में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के खिलाफ डिविलियर्स ने एक बेहद ही ऐतिहासिक पारी खेली थी. इस मैच में एबी डिविलियर्स ने केवल 66 गेंदों में नाबाद 162 रनों की पारी खेली और सिर्फ 52 गेंदों पर अपना तूफानी शतक पूरा किया.
ODI वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची :-
रैंक | बल्लेबाज | रन | विरोधी टीम | बॉल |
1 | केविन ओ ब्रयान (आयरलैंड) | 113 | इंग्लैंड | 50 |
2 | ग्लेन मैक्सवेल(ऑस्ट्रेलिया) | 102 | श्रीलंका | 51 |
3 | एबी डिविलियर्स(साउथ अफ्रीका) | 162* | वेस्टइंडीज | 52 |
4 | इयोन मॉर्गन(इंग्लैंड) | 101 | अफगनिस्तान | 57 |
5 | मैथ्यू हेडन(ऑस्ट्रेलिया) | 111 | साउथ अफ्रीका | 66 |
6 | जिम डैविसन(कनाडा) | 117* | वेस्टइंडीज | 67 |
7 | कुमार संगाकारा(श्रीलंका) | 117 | इंग्लैंड | 70 |
8 | पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) | 101 | नीदरलैंड | 70 |
9 | कपिल देव(भारत) | 175 | जिम्बाब्वे | 72 |
10 | एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) | 149 | श्रीलंका | 72 |