आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे बच्चे की तस्वीर दिखा रहे हैं, जो आज एक बड़ा Supper Star बन चुका है। 90 के दशक में उसका जलवा चारों तरफ बरकरार था। एक साल में इस सुपरस्टार की 14 फिल्में रिलीज हुई। आज उसी की तरह उसका बेटा भी ऑस्कर में तहलका मचाने में कामयाब रहा।
काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग
इस तस्वीर में जो हंसता मुस्कुराता बच्चा दिखाई दे रहा है, अगर आप उसके बारे में जानेंगे तो आप भी आश्चर्यचकित हो उठेंगे। जी हां आज यह बच्चा देश का बड़ा सुपरस्टार तो है ही, इसके साथ ही इसकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। लोग उसे इतना अधिक पसंद करते हैं कि उसकी पूजा तक करते हैं। क्या अब आपको समझ में आया कि यहां किस अभिनेता के बचपन की बात की जा रही है, जी हां अब से लगभग 36 साल पहले इस बच्चे ने ऑस्कर में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया था अब 36 साल बाद उसका बेटा भी ऑस्कर में दमदार तहलका मचाते नजर आया।
जब इस बच्चे ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो वह उस समय एक ऐसा स्टारडम था कि उसका टिकट लेने के लिए 4 लोग अपनी जान तक गवा बैठे थे। जी हां इस बच्चे के पहले शो का पहला टिकट लेने के लिए लोगों में भगदड़ मच जाती थी। क्या अब आप समझ पाए कि यहां किसके बारे में बात की जा रही है। अगर नहीं तो आइए जानते हैं कि इस आर्टिकल में किस सुपरस्टार के बारे में बात की जा रही है।
कौन है यह बड़ा सुपरस्टार
इस आर्टिकल में जिस बच्चे के बारे में बात की जा रही है। वह मेगास्टार चिरंजीवी है, जिनके नाम के चर्चे न सिर्फ साउथ में बल्कि देश-विदेश तक फैले हुए हैं। उन्होंने 150 से अधिक फिल्मों में काम किया है। आज उनकी गिनती देश के सबसे अधिक कमाई करने वाले सितारों में की जाती है। उनकी फिल्म का एक टिकट पाने के लिए लोग इतने अधिक बेताब हो जाते हैं, कि आपस में एक दूसरे से भिड़ जाते हैं। चिरंजीवी का जलवा 90 के दशक में जमकर बरकरार रहा। जी हां उस समय यह सुपरस्टार अपनी फिल्मों के लिए सुपरस्टार अमिताभ से भी अधिक फीस लेते था, जिसके चलते वह ‘बिगर दैन बच्चन’ के नाम से भी जाने जाते थे।
1979 में किया डेब्यू, 1 साल में दी 14 फिल्में
इस अभिनेता ने फिल्म जगत मे अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1979 में फिल्म ‘पुनधिरल्लू’ से की थी, लेकिन चिरंजीवी की पहली रिलीज फिल्म बापू द्वारा निर्देशित ‘मोना वूरी पांडवुलू’ थी। इस एक्टर की साल 1979 में एक साथ 14 फिल्में रिलीज हुई, लेकिन 1983 में आई उसकी फिल्म ‘कैदी’ से इसे स्टारडम की उपाधि मिली। इसके बाद तो वह अपनी दमदार अभिनय और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाने लगे और लोग उनके हर स्टाइल को पसंद करने लगे।
ऑस्कर में चिरंजीवी का रिकॉर्ड
36 साल पहले इस मेगास्टार का डंका ऑस्कर में बज रहा था। जी हां वह 1987 में ऑस्कर्स में शामिल होने वाले पहले साउथ भारतीय अभिनेता रहे हैं। अब 36 साल बाद साल 2023 में उनका बेटा रामचरण अपनी फिल्म RRR के चलते तहलका मचाते नजर आया और ऑस्कर्स में तहलका मचा दिया। उसकी फिल्म का गाने ‘नाटू नाटू’ ऑस्कर अवार्ड जीतने में कामयाब रहा।