नीता अंबानी और मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत में से एक है। मुकेश अंबानी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर आज दुनिया में अपना बड़ा नाम कमा लिया है और रिलायंस इंडस्ट्री को आज पूरे विश्व में पहचान हासिल है। नीता अंबानी इन दिनों अपने घर में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल मीडिया में यह खबर बनी हुई है कि नीता अंबानी के घर में इस्तेमाल होने वाले बर्तन बेहद खास है और यह इतने खास है कि नीता अंबानी खुद अपने प्राइवेट जेट में बैठकर इन्हें खरीदने के लिए श्रीलंका के सैर करती है।
महल से कम नहीं है मुकेश अंबानी का घर एंटालिया
मुकेश अंबानी का घर एंटालिया को मिनी आईलैंड भी कहा जाता है क्योंकि यह मुंबई का सबसे बड़ा और आलीशान घर है जिसमें दुनिया भर की सभी सुख सुविधाएं उपलब्ध है। इसके अलावा मुकेश अंबानी के इस मिनी आईलैंड एंटालिया में वह सुख सुविधाएं उपलब्ध है जो भारत में मुश्किल से उपलब्ध होती है या वह सुविधाएं भारत में नहीं है।
मुकेश अंबानी के घर में एक मूवी थिएटर मौजूद है जिसमें 50 लोग एक साथ बैठकर मूवी देख सकते हैं। इसके अलावा एंटालिया में प्राइवेट स्विमिंग पूल, जिम, स्पा, जकूजी, डांस स्टूडियो और योगा सेंटर मौजूद है। मुकेश अंबानी का घर एंटालिया अपने आर्किटेक्चर और खूबसूरती के चलते दुनिया भर में मशहूर है। मुकेश अंबानी काफी सादा जीवन जीते हैं और वह भोजन भी शाकाहारी करते हैं लेकिन उनकी इन सुख-सुविधाओं को देखकर हर कोई उनकी जिंदगी को किसी राजा से कम नहीं मानते हैं। Also Read : जब नीता अंबानी का बाथरूम देख शाहरुख के पैरों के नीचे से खिसक गई थी जमीन
प्राइवेट जेट में श्रीलंका से घर के खास बर्तनों की करती हैं खरीदारी
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की लाइफ स्टाइल काफी लग्जरियस है जिसके साथ ही वह अपने रोजाना काम में आने वाली चीजों को भी एकदम स्टाइलिश लुक देते हैं जिसके चलते नीता अंबानी अपने घर में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की खरीदारी श्रीलंका से करती है। दरअसल मुकेश अंबानी के घर में इस्तेमाल होने वाले बर्तन एक जर्मन कंपनी के हैं जो श्रीलंका में बनाए जाते हैं इस कंपनी के बर्तन भारत में भी मौजूद है लेकिन इनकी कीमत लाखों में है जबकि श्रीलंका में यह भारत से आधी कीमत पर उपलब्ध होते हैं क्योंकि वहां सरकार इस तरह के बर्तनों और चीजों पर टैक्स नहीं लगाती है इसीलिए नीता अंबानी अपने पति के लाखों रुपए बचाने के चलते अपने प्राइवेट जेट में बैठकर खुद श्रीलंका में इन बर्तनों की खरीदारी करती है। Also Read : देखिए मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के तीनों बच्चों की 8 अनदेखी फोटो