सोशल मीडिया पर आए दिन नए तरह के ट्रेंड चलते रहते हैं और इन ट्रेंड में बॉलीवुड की तमाम सिलेब्रिटीज भी हिस्सा लेते रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक अब बचपन की तस्वीर शेयर करने का ट्रेन खूब चल रहा है जिसे कई बॉलीवुड के सिलेब्रिटीज़ ने फॉलो किया है। हाल ही में एक क्यूट बच्ची का तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देख सब उसे पहचानने की कोशिश कर रहे हैं।
हालांकि यह क्यूट बच्ची कोई आम नहीं बल्कि बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री है और बॉलीवुड में इन्हें फिटनेस फ्रीक अभिनेत्री के नाम से जाना जाता है। इस अभिनेत्री ने अपनी फिटनेस के चलते ही लाखों करोड़ों लोगों को योग और एक्सरसाइज के लिए प्रेरित किया है और फिटनेस की दुनिया में बॉलीवुड की सबसे पहली अभिनेत्री इन्हें ही माना जाता है। तस्वीर में मौजूद यह बच्ची कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी है।
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की एक ग्लैमरस और बोल्ड अभिनेत्री है। शिल्पा शेट्टी का जीवन फिटनेस और योग के लिए ही बना है और इसीलिए वह हमेशा से ही लोगों को एक्सरसाइज, स्वस्थ खानपान और स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करती रहती है। शिल्पा शेट्टी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तरह की योग और एक्सरसाइज की वीडियो डालती रहती हैं।
शिल्पा शेट्टी के तमाम फैंस उन्हें एक्सरसाइज़, स्वस्थ जीवन शैली और उनकी खूबसूरती के लिए उन्हें फॉलो करती है। फिटनेस की वजह से ही शिल्पा शेट्टी 40 साल की उम्र में भी अपने आप को 20 की नौजवान लड़की की तरह रखती है। शिल्पा शेट्टी का कर्वी फिगर से कई फैंस की धड़कनें बढ़ जाती है। शिल्पा शेट्टी आए दिन अपनी ग्लैमरस और बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती है। Also Read : शिल्पा शेट्टी से लेकर मलाइका अरोड़ा तक यह एक्ट्रेसेस फिट रहने के लिए रोजाना करती ये काम