रजनीकांत साउथ की इंडस्ट्री में ऐसा नाम है जिसे आने वाले दशकों तक कोई नहीं भूल सकता है। साउथ इंडस्ट्री में रजनीकांत को और उनकी फिल्मों को बेहद प्यार किया जाता है और जब भी उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो साउथ में एक उमंग और उत्साह की लहर दौड़ती है।
साउथ इंडस्ट्री में रजनीकांत को काफी लोग पूजते हैं। रजनीकांत ने अपने एक्शन और दमदार अदाकारी से साउथ को सुपरहिट फिल्में दी हैं और उनके एक्शन के चर्चे सिर्फ साउथ तक नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। रजनीकांत के स्टाइल को भी काफी लोग फॉलो करते हैं और रजनीकांत की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में मौजूद है।
रजनीकांत का क्रेज इतना है कि उनकी हर साउथ फिल्म को हिंदी में डब किया ही जाता है क्योंकि उनके हिंदी में भी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। रजनीकांत आए दिन अपने स्टाइल और फिल्मों के लिए मीडिया की सुर्खियों में बने ही रहते हैं लेकिन रजनीकांत अब अपने हमशक्ल के चलते मीडिया की सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। दुनिया की इन महंगी और लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं रजनीकांत
View this post on Instagram
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को हूबहू रजनीकांत बताया जा रहा है। इस वीडियो में शख्स की चाल बिल्कुल रजनीकांत जैसी है और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है और लोग इसे ज्यादा से ज्यादा फॉलो भी कर रहे हैं कुछ तो कर ने तो इस शख्स को असल का रजनीकांत भी समझ लिया है। रजनीकांत असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है।
रजनीकांत की उम्र 71 साल है और रजनीकांत अपनी सेहत का काफी ध्यान रखते हैं और इतनी उम्र में होने के बावजूद भी वह अपने आप को एकदम फिट रखते हैं इसका सबूत 2020 में आई फिल्म दरबार में देखा जा सकता है इसमें उनका एकदम जवान लुक को देख सभी हैरान रह गए थे। जानिए किनती संपत्ति के मालिक हैं सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद धनुष