बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। पिछले काफी समय से अर्जुन और मलाइका एक दूसरे को डेट करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की एक साथ फोटो सामने रहती है। इस बीच दिवाली के मौके पर यह कपल एक साथ नजर आए और साथ ही दिवाली मनाया। इस दौरान पार्टी के कुछ फोटोस अर्जुन ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। मलाइका अरोड़ा हाल ही में अपने चाचा अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ शामिल हुईं । पार्टी में पूरा कपूर परिवार मौजूद था। अर्जुन ने अब बैश से मलाइका के साथ एक रोमांटिक कैप्शन के साथ एक तस्वीर साझा की है।
अनिल कपूर की पार्टी में पहुंचे अर्जुन और मलाइका
अर्जुन कपूर ने अपने चाचा अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में ब्लैक कलर का कुर्ता पजामा पहना था और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। एक फोटोस में कपल पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका की इस फोटो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। यहां तक कि अर्जुन की चाची महीप कपूर ने भी फोटो पर दिल वाली इमोजी शेयर की है ।जबकि ईशा गुप्ता ने एक दिल आंखों वाला इमोजी शेयर किया है। अर्जुन कपूर का मलाइका के साथ हाथ में हाथ पकड़े का भी वीडियो सामने आया था।
इस कपल की फोटो पर बॉलीवुड सितारे ने दिए अपने रिएक्शन
View this post on Instagram
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मलाइका अरोड़ा के साथ वाली फोटो शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक बता दे यह पार्टी अनिल कपूर में आयोजित किया था। जिसमें मलाइका अरोड़ा अपनी पर्ची अर्जुन कपूर के साथ शामिल हुई थी। अर्जुन कपूर में मलाइका के साथ वाली फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है और कैपशन करते हुए लिखा है। जब मलाइका अर्जुन कपूर के मजाक पर हंसती है तब अर्जुन को बेहद खुशी मिलती हैं।
अनिल की पार्टी में शामिल हुए गेस्ट
मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अलावा भी इस दिवाली पार्टी में अर्जुन कपूर की बहने अंशुला कपूर जानवी कपूर और खुशी कपूर से लेकर उनके पिता बोनी कपूर भी शामिल हुए। आपको बता दे पार्टी में अर्जुन की दादी निर्मल कपूर भी पहुँची थी।