टाटा समूह देश का सबसे बड़ा समूह माना जाता है। मौजूदा समय में टाटा ग्रुप का मतलब Ratan Tata से है। अब सबसे बड़ा प्रश्न यह उठता है, कि इतने बड़े इस समूह का उत्तराधिकारी कौन आखिर होगा। जी हां उनका यह अरबों का कारोबार आखिर कौन संभालेगा। इस सवाल का जवाब अब रतन टाटा ने ढूंढ लिया है, जिसके चलते उन्होंने टाटा ग्रुप के होने वाले वारिसों को ट्रेनिंग देनी भी शुरू कर दी है। ताकि आने वाले समय में यह उनके इस साम्राज्य को अच्छे से संभाल सके। इस बीच सबसे खास बात यह रही कि टाटा ग्रुप के इन वारिसों की उम्र अभी 40 साल भी नहीं है, इनमें दो लड़कियां भी शामिल हैं।
कौन होगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी
जी हां यहां बात हो रही है रतन टाटा के छोटे भाई नोएल टाटा के बच्चों की, जिनके नाम लिया, माया और नेविल टाटा है। उनके तीनों बच्चे मीडिया लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं। इसके साथ-साथ रतन टाटा के गाइडेंस में यह बच्चे बिजनेस के कई गुण भी सीख रहे हैं, ताकि भविष्य में वह इस अरबों के कारोबार को आसानी से संभाल सके।
इसी के चलते टाटा समूह की सहायक कंपनी टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के बोर्ड द्वारा 2 नवंबर 2022 को लिया, माया और नेविल टाटा को शामिल किया गया। अभी यह तीनों बच्चे रतन टाटा के संरक्षण में ही रह रहे हैं, और रतन टाटा जिनकी अनुमानित संपत्ति संपत्ति 3,800 करोड रुपए के लगभग है, वह भविष्य के लिए अपने इस बड़े व्यापारिक साम्राज्य को संभालने वाले वारिसों को तैयार कर रहे हैं। आइए आज इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि लिया, माया और नेविल टाटा आखिर कौन है और वह मौजूदा समय में क्या काम कर रहे हैं
टाटा ग्रुप के होटल की जिम्मेदारी संभालती लिया
नोएल टाटा की सबसे बड़ी बेटी का नाम लिया है, जोकि टाटा होटल इंडस्ट्री का बिजनेस संभालती है। लिया ने अपने करियर की शुरुआत ताज होटल रिजॉर्ट्स एंड पैलेसस में सहायक बिक्री प्रबंधक के रूप में की थी। मैड्रिड में IE बिजनेस स्कूल में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद लिया ने सेल्फ डिपार्टमेंट में कार्य अनुभव प्राप्त किया है। इसके बाद लिया टाटा ग्रुप ऑफ़ होटल्स की प्रमुख इकाई इंडियन होटल कंपनी में प्रबंधन और संचालन संभालने के लिए स्थानांतरित हो गई।
इस काम का कार्यभार संभालती माया टाटा
लिया डाटा की छोटी बहन माया टाटा द्वारा रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड में अपने करियर की शुरुआत की गई। यहां पर माया ने पोर्टफोलियो मैनेजर और इन्वेस्टर रिलेशन रिप्रेजेंटेटिव के रूप में काम किया देखा है। वारविक विश्वविद्यालय और बेयस बिजनेस स्कूल से स्नातक माया द्वारा टाटा समूह में कई भूमिकाओं में योगदान निभाया गया। हाल ही में उन्होंने टाटा कैपिटल के साथ अपने टेन्योर को खत्म किया और अपने ज्ञान को टाटा डिजिटल पर केंद्रित कर लिया।
रिटेल कारोबार पर नेविल टाटा कर रहे फोकस
नोएल टाटा के सबसे छोटे बेटे नेविल टाटा ने बेयस बिजनेस स्कूल से स्नातक किया है। डीएनए रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक मौजूदा समय में वह ट्रेंड हाइपरमार्केट प्राइवेट लिमिटेड में प्रमुख के पद पर मौजूद हैं। यह कंपनी टाटा के अलग-अलग ब्रांड्स जैसे वेस्ट साइड और स्टार मार्केट जैसे विभिन्न टाटा ब्रांडों के प्रबंधन की देखरेख करती है। नेविल टाटा ने भी अपनी बड़ी बहनों के नक्शे कदम पर चलते हुए कई बहुराष्ट्रीय समूह में कई उधमों में सक्रिय रूप से भाग लिया है।
Read Aldo :-इस Supper Star की अमिताभ से भी थी अधिक फीस, 36 साल पहले ऑस्कर में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, जानिए कौन है यह बच्चा