यह बात बता से बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 20 अक्टूबर के दिन भी जमानत नहीं मिली है। स्टार किड आर्यन खान ड्रग मामले में गिरफ्तार हैं। एनसीबी की टीम ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर छापेमारी के समय आर्यन को गिरफ्तार कर लिया था। तब से ही वो सलाखों के पीछे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री को उम्मीद थी कि आज आर्यन को जमानत मिलेगी लेकिन ऐसा हो न सका। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ट्वीट के माध्यम से इस कारण नाराजगी जताते नज़र आ रहे हैं। आइए आपको ऐसे सेलेब्स के बारे मैं बताते है
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना ने सोशल मिडिया पर ट्वीट में लिखा है कि आर्यन के पास से ड्रग्स बराबद नहीं हुआ फिर भी वो अपराधियों की तरह जेल में बंद है। ..’
सुजैन खान
ऋतिक रोशन की पहली पत्नी सुजैन खान ने लिखा है ‘मुझे लगता है कि आर्यन खान गलत वक्त, गलत जगह पर था। कुछ लोग बॉलीवुड के पीछे पड़े हुए और परेशान कर रहे हैं।
हंसल मेहता
हंसल मेहता ने सोशल मिडिया पर लिखा है कि गांजा लेना कई देशों में लीगल है। अब वक़्त आ गया है कि 377 की तरह देश में कुछ और कानून बदले जाएं।
राहुल ढोलकिया
राहुल ढोलकिया स्टार किड आर्यन खान को जमानत ना मिलने से काफी नाराज़गी जताई हैं। उन्होंने जांच पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि आर्यन खान को केवल अंदाजे के ऊपर जेल में रखा गया है।
कुब्रा सैत
इंडिया टुडे से बात करते हुए कुब्र सैत ने कहा है कि ऐसे समय में रहना बेहद डरावना हो सकता है। इस वक्त में कोई भी आपको जज कर सकता है और आपको परेशान भी कर सकता हैं।
पूजा बेदी
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी भी आर्यन खान को जमानत नहीं मिलने पर काफी नाराज़ हैं। उन्होंने आर्यन को मासूम बच्चा बताया है।
सुनील शेट्टी
जब आर्यन को गिरफ्तार किया गया था तब सुनील शेट्टी ने कहा था कि पूरी जाँच होनी चाहिए फिर निष्कर्ष पर पहुँचना चाहिए।
रीमा कागती
रीमा कागती ने सुनवाई से पहले उम्मीद जताई थी कि स्टार किड आर्यन खान को जमानत मिल जाएगी क्योंकि उसके पास से ड्रग्स नहीं मिली है।
स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर ने आर्यन खान मामले को हैरसमेंट बताया और परेशान करना बताया है।
संजय गुप्ता
संजय गुप्ता ने शाहरुख के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि उसके पास ड्रग्स की बरामती नहीं हुई हैं और ना ही उसके खून में ड्रग्स की मात्रा मिली है। क्या ऐसा ही किसी और बच्चे के साथ हो सकता है?
सुचित्रा कृष्णमूर्ति
मशहुर एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने बताया कि सरकारी संस्थाएं लगातार बॉलीवुड इंडस्ट्री को ही टारगेट कर रही हैं।