जैसा की हम सभी जानते हैं बॉलीवुड की जगमगाती दुनिया में जितनी शोहरत और दौलत मिलती है बदनामी फैलने का खतरा भी उतना ही ज्यादा बना रहता है। बॉलीवुड में कोई ना कोई सितारे किसी विवाद का हिस्सा बन जाते है। बड़े बड़े कानूनी मामलों के साथ साथ छोटी छोटी बातों पर बॉलीवुड सितारे ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाया करते हैं। कभी कपड़ों को लेकर तो कभी किसी बयान को लेकर ये सितारे आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो खुद को विवादों से काफी दूर रखते हैं।
विवादों से खुद को दूर रखते हैं ये बॉलीवुड सुपरस्टार
बता दे की इनका नाम किसी विवाद में आया ही नहीं या किसी बात को लेकर ये सुर्खियों में ना रहे हों। मनोरंजन दुनिया में हर छोटी से छोटी बात भी मुद्दा बन जाती है। लेकिन ये वो सुपरस्टार हैं। जिन्होंने किसी भी विवाद का और बड़ा तमाशा नहीं बनाया। एनसीबी और ईडी ऑफिस के चक्कर काटने वाले सितारों के बीच आपको बताते हैं कुछ ऐसे सितारों का नाम जो शांति से जीते हैं अपनी अपनी जिंदगीयाँ।
रानी मुखर्जी
बॉलीवुड सुपरस्टार रानी मुखर्जी ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। अपनी अनोखी आवाज और लाजवाब अभिनय से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई हैं। हालांकि रानी का नाम जल्दी किसी विवाद में सामने नहीं आता दिखाई देता है। रानी सोशल मीडिया पर भी नहीं है और ना ही वो किसी मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। रानी अपनी जिंदगी को दुनिया के सामने लाना पसंद नहीं करती हैं । यही वजह है कि उनके नाम पर कभी कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ।
आयुष्मान खुराना
आपको यह जानकारी दे दे कि आयुष्मान खुराना इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में शामिल हैं। जो थोड़े से हटकर स्क्रिप्ट चुनते हैं । उन पर अभिनय करते हैं। जिन विषयों को हमारे देश में संवेदनशील समझा जाता है। उस पर भी आयुष्मान काफी अच्छा अभिनय कर लोगों का दिल जीत लेते हैं। आयुष्मान ने कड़ी मेहनत से खुद को इस मुकाम तक पहुंचाया। एक सफल अभिनेता होने के बावजूद आज तक उनका नाम किसी बड़े विवादो में नहीं आया है। साथ ही अपने लुक्स को लेकर आयुष्मान काफी सुर्खियां बटोरते रहते हैं।
श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड की स्त्री श्रद्धा कपूर भी अपने काम से काम रखना कुछ ज्यादा ही पसंद करती हैं। श्रद्धा एक से बढ़कर एक फिल्में करती नज़र आयी हैं। लेकिन उन्हें हमेशा चर्चा में बने रहना अच्छा नहीं लगता हैं। इसी कारण से वो किसी भी मुद्दे पर जबरदस्ती अपनी कोई राय नहीं देती हैं। श्रद्धा भी अपनी प्रिवेट लाइफ को कैमरे से दूर रखती हैं। ऐसे में अब तक श्रद्धा किसी बड़े विवाद का हिस्सा नहीं बनी हैं।
जिम्मी शेरगिल
मोहब्बतें के चॉकलेटी ब्वॉय से लेकर तनु वेड्स मनु के राजा अवस्थी के किरदार तक जिम्मी ने हर रंग से दर्शकों को अपना फैन बना लिया है। जिम्मी फिल्म में छोटे किरदार में हो या बड़े दर्शकों का हमेशा दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। वहीं बॉलीवुड के किसी भी विवाद से वो खुद को दूर रखते हैं और सिर्फ अपने काम से काम रखना पसंद करते हैं। यही कारण है कि ट्रोल्स भी उनमें कोई कमी नहीं निकाल पाते हैं।
आर माधवन
बता दे कि हिंदी सिनेमा के सुलझे अभिनेता कहे जाने वाले मैडी यानि की माधवन का नाम भी कभी किसी विवाद में सामने नहीं आया। वहीं माधवन ज्यादातर किसी ना किसी उपलब्धि को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनके जड़ से जुड़ाव और इंडस्ट्री के काम दोनों को लेकर जबरदस्त तारीफ करते है।
राजकुमार राव
राजकुमार इंडस्ट्री के एक जानेमाने अभिनेता हैं। जिन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। राजकुमार मिट्टी से जुड़े इंसान है इसलिए उनकी बातों में सच्चाई होती है। लेकिन उस पर विवाद नहीं होता है। राजकुमार एक से बढ़कर एक फिल्में करते हैं । और लोगों का उनका देसी अंदाज भी काफी ज्यादा पसंद आता है।