बॉलीवुड सेलेब्स के लिए शादी के बाद अफेयर जैसी चीजें एक नॉर्मल बात। अपने बॉलीवुड एक्टरों के बारे में कई बार ऐसी बातें सुनी होंगी जब एक्टर्स ने पत्नी को तलाक देकर किया दूसरी शादी की हो। आज के इस पोस्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में बताएंगे जोकि खुलेआम अपने लिव इन रिलेशन में है
फरहान अख्तर
बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतर एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर ने अधुना भवानी से शादी की थी । इस शादी से दोनों की दो बेटियां हुई जिसका नाम शक्या और अकीरा है। पर उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और साल 2016 में फरहान ने अपनी पहली पत्नी अधुना से तलाक ले लिया था। पत्नी से तलाक के बाद अब फरहान शिवानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। उन दोनों की रिलेशनशिप काफी लंबे समय से चल रही है। सोशल मीडिया पर साथ में दोनों की कई तस्वीरें भी देखी गई है। फरहान की पहली पत्नी अधुना भी आगे बढ़ते हुए हाल ही में एक बिजनेस मैंन को डेट कर रही है।
अर्जुन रामपाल
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अर्जुन रामपाल 90s के बेहतरीन अभिनेता रहे , वे अपने दौर में बॉलीवुड को काफी हिट फिल्में दे चुके हैं। आपको बता दें अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। आपको जानकर हैरानी होगी, शादी के 20 साल बाद अर्जुन और मेहर रिश्ता टूट गई और दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। दोनों की दो बेटियां भी हुई थी जिनका नाम माहीका और मायरा है। हालांकि तलाक के बाद भी अर्जुन अपनी बेटियों से मिलते रहते हैं और उनके ख्याल रखते हैं। मैहर से तलाक के बाद अर्जुन कई दिनों से गैब्रिएला डेमेट्रीएडस को डेट कर रहे हैं। अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कई दिनों से लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। कई बार इन दोनों को साथ में हॉलिडे वेकेशन मनाते हुए भी देखा गया है। इतना ही नहीं अब सुनने में आ रहा है इन दोनों का एक बेटा भी है।
अरबाज खान
बॉलीवुड एक्टर सलमान के भाई अरबाज खान और उनकी पत्नी मलाइका अरोड़ा की शादी और तलाक के बारे में हर कोई जानता है। इन दोनों का एक बेटा है इसके वावजूद तलाक के बाद दोनों ही मूव ऑन कर चुके हैं। मलाइका जहां उनसे उम्र में छोटे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही है वही उनके एक्स पति अरबाज इटालियन मॉडल जियोर्जिया के साथ कई दिन से रिलेशनशिप में है।