हाल ही में बेहतरीन अभिनेता, बिग बॉस के विजेता और टीवी कलाकार के तौर पे जाने जाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक सिर्फ 40 साल के उम्र में हुई निधन ने सभी को एक पल के लिए विश्वास पाना कठिन हो गया था, पर होनी को कौन टाल सकता हैं। उनके जाने के बाद पीछे छूटा तो उनका परिवार जो उनके अचानक इस तरह से चले जानें से गम मे डूबा हैं। हम बस इतना ही प्राथना कर सकते है की, कठिन समय में उनके परिवार को शक्ति मिले। जैसा की हम जानते है, सिद्धार्थ की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई थी, पर अपको यह जान कर हैरानी होगी, ऐसी ही बॉलीवुड सितारों की एक लंबी सूची है, जिनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुई है, आइए जानते है इस सूची में किन किन का नाम शामिल हैं।
1. श्रीदेवी
श्रीदेवी जिन्होंने हिंदी फिल्मों से लेकर तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में अपना अभिनय दिखाया उनका निधन भी 24 फरवरी, 2018 को दुबई के होटल के बाथटब में हुआ था। आपकी जानकारी के लिए बता दें, उनका शव उसी बाथटब से मिला था, जांच पर पता चला है की उनकी मृत्यु कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई थीं।
2. ओम पुरी
ओम पुरी का भी निधन 6 जनवरी, 2017 को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। आपको बता दे, ओम पुरी ने अपने समय में कई बड़े पुरुष्कार अपने नाम किया हैं। यही नही उन्हें ब्रिटिश फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए मानद ओबीई से भी सम्मानित किया गया है, इसकेे अलावा वे पद्म श्री विजेता भी रह चुके हैं। यहाँ पढ़ें: 55 साल की नौकरानी के साथ ओमपुरी ने बनाए थे संबंध, खुद पत्नी ने बताई पूरी सच्चाई
3. इंदर कुमार
कई बड़े फिल्मों में अपना बेहतरीन अदाकारी दिखाने वाले इंदर कुमार का भी निधन दिल का दौरा पड़ने से 44 साल के छोटे उम्र में 28 जुलाई, 2017 को हुआ निधन था।
4. रीमा लागू
रीमा लागू का निधन भी निधन का कारण अचानक आए दिल दौरा ही थी। 18 मई, 2007 को 59 वर्ष की आयु में वह हमारे बीच नहीं रहीं, उनका मृत्यु कार्डियक अरेस्ट से हुआ था, जो फिल्मी दुनिया के लिए एक दुखद दिन था।
5. रज्जाक खान
90 और 2000 के दशक में कई तरह की फिल्में करने वाले रज्जाक खान की मृत्यु 1 जून 2016 को दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। आपको बता दें, हम उनका अभिनेय कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में भी देख सकते हैं।
6. सुधा शिवपुरी
साल 2013 की शुरुआत से तबियत ठीक नहीं चलने की वजह से 20 मई 2014 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
7. विवेक शौकी
बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और ऐतराज़ , 36 चाइना टाउन, दिल है तुम्हारा, टैंगो चार्ली और गदर: एक प्रेम कथा जैसी फिल्मों में काम करने वाले विवेक शौकी का 10 जनवरी, 2011 सेप्टीसीमिया के कारण निधन हो गया था। जानकारी के लिए बता दें उनके मृत्यु के एक हफ्ते पहले ही उनको हार्ट अटैक आया था।
8. फारूक शेख
अंगूर, शत्रुंज के खिलाड़ी, ये जवानी है दीवानी और चश्मे बद्दूर जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते अभिनेता फारूक शेख का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। परोपकारी और लोकप्रिय टेलीविजन प्रस्तोता के तौर पे जाने जाने वाले इस अभिनेता ने 27 दिसंबर, 2013 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मृत्यु दुबई में पारिवारिक अवकाश के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुई थी।
9. देव आनंद
एक समय था जब देव आनंद का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े सितारों में से एक माना जाता था। वे भारतीय सिनेमा को लगभग 65 वर्ष और 116 फिल्में देने वाले वे एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने अपने नाम पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार किए थे। पर दुखद बात तो यह है की, इतना अच्छा फिल्मी करियर होने के बावजूद 88 वर्ष की आयु में 4 दिसंबर, 2011 को लंदन के एक होटल के कमरे में निधन हो गया था।
10. जोहरा सहगल
एक अभिनेत्री, नर्तकी और कोरियोग्राफर के तौर पर जाने जानी वाली जोहरा सहगल को लोग कभी खुशी कभी गम , हम दिल दे चुके सनम और वीर ज़ारा जैसी फिल्मों के लिए जानते हैं। 60 से अधिक वर्षों की अवधि में कई फिल्मों में अपनी भूमिका दिखाने वाली इस एक्ट्रेस ने 10 जुलाई 2014 को 102 वर्ष की आयु हम सब को अलविदा कह दिया था। इनकी मृत्यु कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई थी, जिससे वह लंबे समय से पीड़ित थीं।
11. राजेश विवेकी
आमिर खान की ऑस्कर फिल्म की लगान और बॉलीवुड की जानी मानी हिट फिल्म स्वदेस का अहम हिस्सा रहने वाले राजेश विवेकी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। आपको बता दें, 14 जनवरी, 2016 को हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ने से महज 66 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया था।