अभी हाल ही में किंग खान के बेटे आर्यन खान को ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ क्रूज पर चल रहीं ड्रग्स पार्टी के दौरान पकड़ा गया था, इस कारण वे सबकी नजरों में आ गए हैं। एनसीबी के शिकंजे में फंसने के बाद आर्यन खान से जुड़ी हर एक बात सामने आने लगी हैं। आज हम उनके फ्रेंडलिस्ट के बारे में बताने जा रहे है, चलिए जानते है, आखिर किस किस स्टार के किड्स उनके साथ उठते बैठते हैं।
अहान पांडे
अहान पांडे का नाम बहुत कम कोई ने सुना होगा, आपको बता दे वे चंकी पांडे के भतीजे हैं। इनका नाम भी आर्यन के फ्रेंफलिस्ट में आता है, यही नही अहान की दोस्ती आर्यन की बहन या यूं कह सकते है, शाहरुख खान की बेटी सुहाना के साथ भी काफ़ी अच्छी हैं।
अहान शेट्टी
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी अभी लाइमलाइट से दूर है, पर खबरों के अनुसार वे भी आर्यन की फ्रेंडलिस्ट में आते हैं। बीते दिनों सुनील शेट्टी आर्यन खान को सपोर्ट करते हुए भी नजर आ चुके हैं।
अनन्या पांडे
आज अनन्या पांडे को कौन नही जानता, उनका नाम आज बॉलीवुड की अभिनेत्रीयों में आता हैं। आपको बता दे, अनन्या पांडे भी आर्यन की फ्रेंडलिस्ट में शुमार हैं। काफी बार अनन्या, शनाया और आर्यन को एक साथ जमकर पार्टी करते हुए देखा गया हैं।
अंजिल धवन
वरुण धवन की रिश्तेदार के तौर पे जानी जाती अंजलि धवन भी इस फ्रेंडलिस्ट में आती हैं। उनको कई बार आर्यन खान के साथ स्पॉट किया गया है, यही नही वे सुहाना की भी काफी अच्छी दोस्त हैं।
खुशी कपूर
दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी या यूं कहे जहान्वी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर भी आर्यन खान की काफी अच्छी दोस्त हैं।
शनाया कपूर
खबरों के अनुसार संजय कपूर की बेटी सनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। शनाया को लोग पार्टी पर्सन के तौर पे जानते है, उन्हे आर्यन के साथ अक्सर पार्टी करते हुए देखा गया हैं।
नव्या नवेली नंदा
बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा भी शाहरुख खान के बेटे आर्यन की काफी अच्छी दोस्ती हैं, यही नही दोनों लंदन में एक ही साथ पढ़े हैं।