सास बहू के रिश्तों पर बात होती ही रहती हैं।अक्सर यही होता हैं कि इन सास बहू की आपस में बनती नहीं हैं। कई बार तो लड़ाई झगड़े भी होते हैं। जब बात सास और दामाद की आती हैं को मामला बदल जाता हैं।अधिकतर सास और दामाद का रिश्ता अच्छा ही होता नज़र आया है। दोनों एक दुसरे की रिस्पेक्ट करते हुए दिखाई देते रहते हैं। बता दे सास फ्रेंडली नेचर की हो तो थोड़ा बहुत हंसी मजाक भी हो जाता हैं।आज हम आप सभी को बॉलीवुड की पॉपुलर सास दामाद की जोड़ी दिखाने वाले हैं।
तनूजा और अजय देवगन
आपको बता दे तनूजा 60 और 70 के दशक में काफी लोकप्रिय अभिनेत्री हुआ करती थी। आपको बता दे तनूजा की दो बेटियां हैं जो अपनी माँ की तरह ही एक्ट्रेस हैं। उनकी छोटी बेटी का नाम तनिषा मुखर्जी हैं और बड़ी बेटी काजोल हैं। काजोल बॉलीवुड के एक्टर अजय देवगन की पत्नी है। इस हिसाब से अजय और तनूजा रिश्ते में दामाद और सास होते हैं। दोनों का आपस में रिश्ता माँ बेटे जैसा हैं। अजय अपनी सास की काफी रिस्पेक्ट करते नज़र आते हैं।
जीनेट्टे डिसूजा और रितेश देशमुख
जैसा कि हम सभी जानते है रितेश देशमुख भी बॉलीवुड में जाना माना नाम हैं। एक्टर ने जेनेलिया डिसूजा से शादी रचाई हैं। आपको बता दे जेनेलिया की मम्मी का नाम जीनेट्टे डिसूजा हैं। रितेश की वो रिश्ते में सास लगती हैं। रितेश और जीनेट्टे की भी आपस में काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती हैं। जीनेट्टे को जब भी मदद की जरूरत होती हैं तो बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख हाजिर हो जाते हैं।
मुमताज और फरदीन खान
फरदीन खान का करियर कोई ख़ास नहीं रहा हैं। आज उनकी गिनती एक फ्लॉप अभिनेता में होती हैं। वह फिल्मों से लगभग गायब भी हो गए। फरदीन की पत्नी का नाम नताशा माधवानी हैं। बता दे नताशा बीते जमाने की फेमस एक्ट्रेस मुमताज़ की बेटी हैं।वह रिश्ते में फरदीन की सास भी लगती हैं. इन दोनों का आपस में रिस्पेक्ट वाला रिलेशन हैं।
उजाला पादुकोण और रणवीर सिंह
रणवीर सिंह बेहद ही खुशमिजाज एक्टर हैं। वह हमेशा मस्ती और फन के मूड में ही रहते हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 2018 में शादी रचाई थी। दीपिका पादुकोण की माँ का नाम उजाला पादुकोण हैं। उजाला अपने दामाद रणवीर को बेहद पसंद करती हैं। बता दे रणवीर भी अपनी सास से लगाव रखते हैं। रणवीर तो अपनी सास के साथ थोड़ा बहुत हंसी मजाक भी कर लिया करते हैं।
डिंपल कपाड़िया और अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से शादी की हैं। ट्विंकल पहले ज़माने की फेमस एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बेटी हैं। इस रिश्ते से अक्षय कुमार और डिंपल कपाड़िया आपस में सास दामाद हुए। अक्षय का स्वभाव मजाक मस्ती वाला हैं। वह अपनी सास डिंपल के साथ खूब हंसी मजाक किया करते हैं। इन दोनों की आपस में काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। अक्षय एक अवार्ड शो में डिंपल कपाड़िया के साथ प्रैंक भी किए है।