आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सिनी शेट्टी ने हाल ही में मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता है। वही सेकंड रनर अप रहकर उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान भी चर्चा में है। मिस इंडिया 2022 प्रतियोगिता में सेकंड रनर अप रहने के बाद से ही इंस्टाग्राम पर शिनाता के फ्लावर्स में तेजी से बढ़ोतरी हुई दिखाई दे रही है। यह इवेंट 3 जुलाई को मुंबई के जिओवर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था। जहां पर मिस इंडिया और रनर अप की घोषणा की गई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि शिनाता की उम्र केवल 22 साल की है उनका जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ है परंतु उनकी पढ़ाई लिखाई दिल्ली से हुई है।
इसी के साथ फिलहाल शिनाता मॉडलिंग प्रोजेक्ट के सिलसिले में दिल्ली रह रही है। शिनाता ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली के कैंब्रिज स्कूल से की है और ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से की है। इसी के साथ शिनाता की लंबाई 5 फुट 7 इंच और वजन 53 किलो है।
शिनाता शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज रही है उन्होंने 7 साल से भी ज्यादा बार अपना स्कूल टॉप किया है और 10वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में क्लास में सबसे ज्यादा स्कोर भी हासिल किए थे। इसी के साथ शिनाता गणित और विज्ञान ओलंपियाड पदक भी हासिल कर चुकी है इतना ही नहीं वह सांस्कृतिक सचिव भी चुनी जा चुकी हैं।
View this post on Instagram
वह 16 साल की उम्र में ही मॉडलिंग के करियर में कदम रख चुकी थी और मिस इन इंडिया एक्जीक्यूटिव का खिताब जीता था। इसी के साथ उन्होंने यूएसए के एक्सिक्यूटिव इंटरनेशनल पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था जहां उन्हें फर्स्ट रनर अप का ताज पहनाया गया था। Also Read : पहले मर्द हुआ करते थे ये एक्टर लेकिन जेंडर चेंज करवाने के बाद जी रहे है ऐसे लाइफ