अगर Bhojpuri इंडस्ट्री की बात की जाए, तो इसमें कई ऐसी दिग्गज अभिनेत्रियां हुई है, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन अभिनय और दमदार अदाकारी के चलते महत्वपूर्ण योगदान निभाया है। लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी बच्ची की तस्वीर दिखा रहे हैं, जो आज एक बड़ी स्टार बन चुकी है, जी हां उसने मनोज तिवारी के अपोजिट अपने करियर की शुरुआत की थी। क्या अब आप पहचान सके कि यहां किसके बारे में बात की जा रही है, अगर नहीं तो आइए जानते हैं आगे।
तस्वीर में नजर आ रही यह बच्ची कौन
![यह बच्ची आज है Bhojpuri इंडस्ट्री की भोजपुरी क्वीन,](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-183.jpg)
इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी बच्ची की तस्वीर दिखा रहे हैं, जो आज भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बन चुकी है। आज उनका नाम बच्चे बच्चे की जुबान पर रहता है। जी हां यह एक्ट्रेस कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ भी काम कर चुकी है। क्या अब आप पहचान पाए कि यहां किस बच्ची के बारे में बात की जा रही है। अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं कि यह बच्ची कौन है, जो आज भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी है।
यह बच्ची कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी है, जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अहम पहचान बनाई है और खूब नाम कमाया है। यह बचपन की तस्वीर खुद रानी चटर्जी द्वारा ही शेयर की गई है। इसमें जो दो बच्चे और नजर आ रहे हैं, वह उनके भाई-बहन हैं। रानी चटर्जी एक बंगाली मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती थी।
रानी चटर्जी का असली नाम
![यह बच्ची आज है Bhojpuri इंडस्ट्री की भोजपुरी क्वीन](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-184.jpg)
रानी चटर्जी का जन्म 3 नवंबर 1989 को एक बंगाली मुस्लिम परिवार में हुआ था। आज यह एक्ट्रेस 44 वर्ष की हो गई है। उनका असली नाम सबीहा शेख है, जिन्होंने इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदल लिया था। उन्होंने अपने नाम के पीछे छुपे राज का खुलासा करते हुए बताया कि अपने शुरुआती करियर के दौरान साल 2004 में जब वह अपनी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसे वाला’ की शूटिंग कर रही थी। उस समय उनकी यह शूटिंग मंदिर में हो रही थी तभी अचानक मीडिया और फैंस वहां आ जाते हैं।
रानी चटर्जी के नाम के पीछे छुपा रहस्य
![यह बच्ची आज है Bhojpuri इंडस्ट्री की भोजपुरी क्वीन,](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-185.jpg)
रानी चटर्जी ने अपने नाम के पीछे छुपे बड़े रहस्य को खोलते हुए बताया कि, जब साल 2004 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की, तो वह अपनी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसे वाला’ की शूटिंग कर रही थी जो की मंदिर में हो रही थी। उस समय फिल्म के डायरेक्टर अपनी फिल्म की हीरोइन को सभी दर्शकों से मिलवाना चाहते थे। लेकिन जैसे ही डायरेक्टर ने देखा कि मंदिर के बाहर तो बहुत सी भीड़ एकत्रित हो गई है। तो उनके मन में एक डर पैदा हो गया की रानी चटर्जी तो मुस्लिम है, और शूटिंग मंदिर में हो रही है। कहीं इस बात को लेकर विवाद ना छिड़ जाए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने रानी चटर्जी का नाम सबीहा शेख से बदलकर रानी चटर्जी रख दिया
रानी चटर्जी का कैसा रहा करियर
![यह बच्ची आज है Bhojpuri इंडस्ट्री की भोजपुरी क्वीन,](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-186.jpg)
रानी चटर्जी ने अपने करियर के दौरान कई बड़े दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है जी हां अपने करियर के शुरुआती दौर में ही वह एक बड़े अभिनेता मनोज तिवारी के साथ काम कर रही थी। जी हां उन्होंने अपनी फिल्म ससुरा बड़ा पैसे वाला मैं मनोज तिवारी जैसे दिग्गज अभिनेता के साथ काम किया है। उसके बाद में करियर में आगे बढ़ती ही चली गई और इंडस्ट्री में अपनी एक खास और हम जगह बनाई।
Read Also :-Animal पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानिए फिल्म के किस सीन पर मचा बवाल