द ग्रेट खली का असली नाम दिलीप सिंह राणा है। उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जा चुका है। 48 साल के खली ने इस कंपनी के साथ 2006 से 2014 तक काम किया है।
कौन है द ग्रेट खली?
भारत में हिमाचल प्रदेश के एक हिन्दू परिवार में जन्मे दिलीप सिंह राणा का बचपन बहुत ही कठिनाइयों से बीता। उन्हे दो वक्त का खाना तक नसीब नही होता था। उन्होंने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था क्योंकि उनका परिवार स्कूल फीस नहीं दे सकता था।
शुरू से ही बड़ा और विशाल दिखने वाले खली का स्कूल से मन उठ गया था, क्योंकि उनके दोस्त उसके विशालकाय शरीर का मजाक उड़ाते थे। धीरे धीरे वो ये भी भूल गए कि उनके टीचर्स उन्हे आखिर क्या पढ़ाया करते थे। वो कहते है न “जले पे नमक छिड़कना” बस वही हुआ खली के साथ जो उनके क्लास टीचर ने किया। उनके परीक्षा में फेल होने और समय पर फीस जमा नहीं करने पर उन्हें जलील किया जाता था।
ग्रेट खली ने अपनी बायोग्राफी में एक वाकया बताया था की “एक महीना बीत चुका था मुझे कक्षा दो में गए हुए लेकिन आर्थिक तंगी होने की वजह से मैं स्कूल फीस जमा नहीं कर पाया था, और स्कूल के प्रिंसिपल मुझे रोज फीस के लिए टोका करते थे, लेकिन हद तो तब हो गई जब एक दिन मेरे क्लास टीचर ने पूरी क्लास के सामने मुझे बेईज्जत किया और पूरी क्लास के बच्चे मुझपे हसने लगे और मेरा मजाक उड़ाने लगे।” ये एक बहुत ही दर्दनाक घटना थी जिसने द ग्रेट खली ने शेयर किया था।
पहली नौकरी, पहली तनख्वाह
बस यही पर उनकी पढ़ाई खत्म हो गई थी और महज आठ साल की उमर से उन्होंने काम करना शुरू कर दिया। 1979 में उन्हें उनकी पहली नौकरी मिली जहां उन्हें 5 रुपए प्रति दिन तनख्वाह दी जाती थी। काफी समय बाद उन्होंने एक बिजनेसमैन के लिए बॉडीगार्ड की नौकरी की थी जिसे वो अपना पहला असली काम मानते है। जहां पर उन्हें 1,500 रुपए प्रति माह मिलते थे और खाना पीना अलग से।
1993 में उनका चुनाव पंजाब पुलिस में हो गया जहां उन्हें असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर की पोस्ट पर रखा गया था जहां उनकी तनख्वाह 14,000 थी। उसी समय उन्होंने आपने रेसलिंग करियर पर ध्यान दिया और 2000 में उन्होंने आधिकारिक तौर पर जाइंट सिंह नाम के साथ ऑल प्रो रेसलिंग के साथ कुश्ती में अपना करियर शुरू किया।
उसी साल में उन्होंने WWE Smackdown episode में अपना डेब्यू किया था। द ग्रेट खली WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए बैटल रॉयल में विजयी होने के बाद WWE खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने।
2014 तक वो WWE के साथ जुड़े रहे और इसी बीच उनका नाम कई बड़े नमो के साथ जोड़ा गया। रिपोर्टों के अनुसार WWE और अन्य जगहों से उनकी कमाई $900,000 यानी आज के हिसाब से प्रतिवर्ष लगभग 6.5 करोड़ थी।
आज द ग्रेट खली जिन्हे एक समय में खाना तक नसीब नही होता था वो $6M यानी लगभग 45 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति के मालिक है।