बॉलीवुड मेँ कई ऐसी हीरोइनें हैं जिनकी मौत आकस्मिक थी जिनकी मौत का कारण आज भी पता नहीं चला। कुछ अभिनेत्रियां दुनिया तो छोड़ गयीं लेकिन अपने पीछे करोड़ों की दौलत छोड़ गयी। इन्होने अपने जीवन मेँ इतना पैसा कमाया कि इनके बाद इनके परिवार को काम करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ऐसी कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे मेँ बताने जा रहे हैं जो अपने बाद करोड़ों की दौलत छोड़ गयी है।
दिव्या भारती
ये एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने अपनी पहचान बहुत छोटी उम्र मेँ बनायी। उन्होंने बहुत फिल्मों मेँ काम किय। दिव्या खूबसूरत होने के साथ साथ बहुत ही टैलेंटेड थी। उनका फिल्मी करियर तो छोटा रहा लेकिन उसमें भी उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। बिल्डिंग के पांचवें माले से गिरने की वजह से दिव्या भारती की मौत हुई। मरने के बाद वह अपने घरवालों के लिए 70 करोड़ की संपत्ति छोड़ गयीं।
जिया खान
जिया खान ने ‘गजनी’ और ‘निशब्द’ जैसी जानी-मानी फिल्मों मेँ काम किया था। मुंबई आने के बाद उनकी मुलाकात आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली से हुई। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। लेकिन ये रिश्ता बहुत ही दर्दनाक रहा। 3 जून 2013 को जिया की बॉडी अपने जुहू के अपार्टमेंट मेँ पंखे से लटकी हुई मिली। जिया अपने परिवार के लिए 15 करोड़ की संपत्ति छोड़ गयीं।
सौंदर्या
सौंदर्या साउथ की मशहूर अभिनेत्री थीं। उन्होंने बॉलीवुड की कुछ फिल्में की थीं। सूर्यवंशम के लिए आज भी उन्हें आज भी याद किया जाता हैं। सौंदर्या एक पॉलिटिशियन भी थीं। सौंदर्या की मौत चुनाव प्रचार के दौरान प्लेन क्रैश होने से हुई थी। वह 50 करोड़ की संपत्ति छोड़ कर गयीं।
रीमा लागू
रीमा लागू छोटे परदे और बॉलीवुड की बहुत ही जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। रीमा ने माँ के रोल मेँ कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं। लोग उन्हें आज भी याद करते हैं। दिल का दौरा पड़ने से इनकी मृत्यु हुई थी। रीमा अपने पीछे 30 करोड़ की संपत्ति छोड़ कर गयीं। Also Read :श्रीदेवी से कई ज्यादा खूबसूरत हैं उनकी बहन श्रीलता, मजबूरन करती हैं ये काम, देखें फोटो
श्रीदेवी
श्रीदेवी की मृत्यु ने सबको हिला कर रख दिया था। उनकी मौत बाथरूम के बाथटब मेँ नशे मेँ डूबने की वजह से हुई थी। वह तब अपने परिवार के साथ फैमिली फंक्शन मेँ शामिल होने दुबई गयीं थीं। इनको बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार कहा जाता है। इन्होने अपने फिल्मी करियर मेँ एक से एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। श्रीदेवी अपने पीछे 247 करोड़ की संपत्ति छोड़ गयी हैं। Also Read :बोनी कपूर से शादी करने से पहले इन 4 मर्दों के साथ संबंध बना चुकी थी श्रीदेवी