बॉलीवुड इंडस्ट्री में क्यूट कपल्स की कोई कमी नहीं हैं। आये दिन किसी न किसी की क्यूट लव स्टोरी ट्रेंडिंग रहती है। इन दिनों जिस कपल को फैंस का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है, वो कोई और नहीं बल्कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश हैं। तेजस्वी प्रकाश को आपने मशहूर शो नागिन में देखा होगा, जबकि करण कुंद्रा की फैन फॉलोइंग के तो क्या ही कहने।
दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब खबरें आ रही हैं कि जल्द ही ये कपल गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड से पति-पत्नी बनने वाले हैं। दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया है। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को अक्सर कई इंवेंट्स में एक दूसरे का हाथ पकड़े देखा जाता है और इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है। इनके फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।
एक बार एक चर्चा के दौरान शादी के बारे में पूछे जाने पर करण कुंद्र ने जवाब दिया कि शादी जल्द ही होनी चाहिये। साथ ही उन्होंने कहा कि मियां भी राजी, बीवी भी राजी और काजी भी राजी।” करण कुंद्रा की इस बात से उनके फैंस ने अब उन्हें दूल्हे के गेटअप में देखने की पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि, शादी की किसी डेट की अनाउंसमेंट अभी तक कपल ने नहीं की है। Also Read : शमिता को ‘आंटी’ कहने वाली तेजस्वी प्रकाश को शिल्पा शेट्टी ने दिया मुहंतोड़ जवाब
गौरतलब है कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्र की लवस्टोरी बिग बॉस सीजन 15 से शुरू हुई थी। पिछले महीने तेजस्वी के जन्मदिन के मौके पर इस कपल को गोवा में स्पोट किया गया था। दोनों के बीच के कई रोमेंटिक मोमेंट्स पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए हैं। अक्सर आपने कई सेलीब्रिटी कपल्स के बीच झगड़े या ब्रेकअप की खबरें सुनी होंगी, लेकिन इस कपल में इतना प्यार है कि दोनों एक दूसरे को समझते हैं। इनकी अंडर्स्टैंडिंग, कयरिंग इनके रिश्ते को और भी गहरा बनाते हैं। अब तो फैंस को उम्मीद है कि इसी साल इस कपल की शादी की शहनाइयें गूंज सकती हैं। Also Read : नशे धुत तेजस्वी प्रकाश ने कर दी शर्मनाक हरकत.. विडियो हुई वायरल