भारती सिंह इंडियन टेलीविजन की शान है और वह कॉमेडी क्वीन भी है। भारती ने अपनी कॉमेडी से हमेशा सभी को हंसाया है और अपनी कॉमेडी के चलते ही आज वह इतनी फेमस है और उनकी कॉमेडी के चर्चे तो पूरी दुनिया में मशहूर है। भारती सिंह की सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है और उनके चाहने वाले उनकी हर अपडेट के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।
भारती सिंह भी अपनी सोशल और पर्सनल लाइफ की अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती रहते हैं। इसके साथ में अपनी हंसी खुशी की वीडियो भी लोगों के साथ शेयर करके उन्हें हंसाती है। हाल ही में भारती सिंह ने अपना जन्मदिन मनाया है और भारती की उम्र अब 39 साल हो गई है।
भारती सिंह ने अपने फैंस को जानकारी देकर बताया कि उन्होंने अपना जन्मदिन उनके दोस्त के घर आंबी वैली में मनाया था और नेचर के यह 2 दिन उनके लिए बेहद खास रहे इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस के साथ हर्ष लिंबाचिया ने उन्हें जन्मदिन के अवसर पर क्या गिफ्ट दिया इस बात की जानकारी भी दी। भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बैग की तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि यह उन्हें हर्ष लिंबाचिया ने गिफ्ट किया है। Also Read : भारती सिंह के बेटे की पहली झलक आई सामने… इंटरनेट पर वायरल हुई फोटो
हालांकि यह बैग गुच्ची का है और इस बैग की कीमत करीब ₹174000 है। इसके अलावा हर्ष ने भारती को डायमंड इयरिंग भी गिफ्ट की जिसकी तस्वीर और वीडियो भारती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की है उसमें उन्हें हर्ष के गिफ्ट के साथ और अपने बेटे गोला और पति हर्ष के साथ देखा जा सकता है और इसके साथ ही वीडियो में हसीन वादियों को भी देखा जा सकता है। Also Read : भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने रखा अपने बच्चे ये नाम, देखें फोटोज