रणवीर सिंह बॉलीवुड के एक बड़े अभिनेता है और आज वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है लेकिन रणबीर सिंह ने जो भी बॉलीवुड में हासिल किया है वह एक संघर्ष भरे सफर के बाद हासिल किया है। रणवीर सिंह आए दिन अपने अतरंगी स्टाइल सेंस के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन आज वह अपना जन्मदिन मनाने जा रहे हैं और ऐसी अवसर पर आज हम रणवीर से जुड़े कई किस्सों के बारे में आपको बताएंगे।
रणवीर सिंह सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर की फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। रणवीर सिंह ने सोनम कपूर की शादी में भी काफी मजे किए थे क्योंकि वह एक तरह से सोनम के कजन भाई लगते हैं। हालांकि यह सभी जानते हैं कि बॉलीवुड में अपना नाम और पहचान बनाना काफी मुश्किल है और इसी तरह रणवीर के लिए भी बॉलीवुड में एंट्री मारना काफी मुश्किल रहा है।
रणवीर ने इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले यह सोच लिया था कि वह एक्टिंग क्लास का अभ्यास करेंगे इसीलिए उन्होंने अमेरिका की यूनिवर्सिटी में बैचलर डिग्री के दौरान एक्टिंग क्लासेस और थिएटर में अभ्यास करना शुरू किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने कॉलेज को पूरा करने के साथ पार्ट टाइम जॉब भी की थी और वह अपने कॉलेज के दिनों में ही स्टारबक्स में नौकरी किया करते थे। Also Read : रणवीर सिंह बन गए पापा… अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा ने किया कन्फर्म…
साथ ही वह बटर चिकन बना कर अपने दोस्तों को दिया करते थे और उनसे अपना कॉलेज का होमवर्क या अन्य काम करवा लेते थे। रणवीर सिंह अब एक बड़े अभिनेता के रूप में बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्थापित हो चुके हैं। रणवीर सिंह ने फिल्म बैंड बाजा बारात से अनुष्का शर्मा के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था और उनकी यह फिल्म जबरदस्त ब्लॉकबस्टर रही थी। Also Read : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बने एशिया के पावरफुल कपल, कमाने में सबसे आगे