बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने मशहूर सिंगर मीका सिंह का स्वयंवर काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। मिक्का सिंह की वोहटी को अभिनेत्री आकांक्षा पुरी ने जीत लिया है। इसके बाद अब हर किसी को मीका सिंह और आकांक्षा की शादी का बेसब्री से इंतजार है। मीका सिंह और आकांक्षा की जयमाला तो हो चुकी है। इसी के साथ मिक्का सिंह ने आकांक्षा को सोने के मोटे कंगन भी पहनाये हैं वहीं अब लेटेस्ट कपल मुंबई मैं देर रात डेट पर जाते हुए दिखाई दिए हैं।
इन दोनों को डेट पर जाते हुए पपराजी ने कैमरे में कैद किया है। इन दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है और आकांक्षा और मिक्का के बॉन्डिंग काफी अच्छी देखने को मिल रही है। यह दोनों एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह से गिरफ्त दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच सिज़्ज़लिंग केमिस्ट्री भी देखने को मिली है।
दूसरी तरफ अगर आकांक्षा पुरी के लुक की बात की जाए तो अभिनेत्री ने पिंक सिमरी वन पीस पहना हुआ है जिसमें वह हद से ज्यादा बोल्ड दिखाई दे रही है। इसी के साथ अभिनेत्री की यह ड्रेस बैकलेस होने के साथ-साथ आगे से भी पूरी तरह से खुली हुई है जिसमें वह काफी बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही है। आकांक्षा ने अपने इस नाईट पार्टी लुक को लाउड मेकअप के साथ और हाई हील्स के साथ पूरा किया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने अपने हेयर स्टाइल के साथ भी काफी एक्सपेरिमेंट किया हुआ था। Also Read : सिद्धार्थ शुक्ला ने इन 8 लड़कियों को किया था डेट, लेकिन नहीं हो पाई शादी
View this post on Instagram
मीका सिंह इस दौरान ब्लैक बिंदास लुक में दिखाई दिए थे। दोनों ने पपराजी को पॉज़ दिए इसके बाद में अंदर की ओर चले गए। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि शो में आकांक्षा पुरी के साथ बंगाल की प्रातिक दास और नीत महल फाइनलिस्ट बने थे। लेकिन दोनों को मात देते हुए आकांक्षा पुरी ने मीका सिंह का यह स्वयंवर जीत लिया। Also Read : इन 5 अभिनेत्रियों ने निभाया है टीवी सीरियल में दुर्गा माता का रोल