चैत्र का नवरात्रि 2022 , 2 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं। 9 दिनों तक इसकी धूम पूरे भारत में देखने को मिलेगी। इस दौरान भक्त दुर्गा मां के सभी अवतारों का पूजन करते हैं। कलश स्थापना करके दुर्गा मां की आराधना करते है। ये सब हमें असल जिंदगी में तो देखने को मिलती ही है, साथ ही छोटे और बड़े पर्दे पर भी हमें दुर्गा मां का किरदार देखने को मिलता है। आज इस खास मौके पर हम आपको कुछ ऐसे ही टीवी कलाकारों से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने दुर्गा माता का रोल निभाया है और दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है।
मौनी रॉय
मौनी रॉय ने ‘देवों के देव महादेव’ में माता सती का रोल अदा किया था। इस किरदार से उन्होंने लाखों दिलों में अपनी जगह बना ली थी। अपने अभिनय और सादगी भरे अंदाज से वह सभी दर्शकों में छाई रहीं। इसी किरदार से उन्हें पहचान भी मिली और वह एक्टिंग में सुपर हिट भी हो गईं। फलस्वरूप वह आज अक्षय कुमार, राजकुमार राव जैसे बड़े सितारे के साथ काम कर रही हैं।आपको बता दें कि नागिन 2 सीरियल में भी उन्होंने महिषासुर का वध करने के लिए माता दुर्गा का रोल किया था।
सोनारिका भदौरिया
सोनारिका भदौरिया भी ‘ देवों के देव महादेव’ सीरियल में माता पार्वती का किरदार निभाया था। उन्होंने इस रोल के अलावा टीवी पर आदि शक्ति और काली का रूप भी पर्दे पर धारण कर दर्शकों को अपनी अदा से मोहित किया था। हालांकि बाद में यह कैरेक्टर पूजा बोस और सुहासिनी धामी को मिला। लेकिन उन्हें सोनारिका जितनी पॉप्युलैरिटी नहीं मिल पाई।अभिनेत्री रूबीना दिलैक का बिंदी वाला ग्लैमरस लुक देख आप भी हो जाएंगे उनके दीवाने
पूजा शर्मा
पूजा शर्मा ने भी धार्मिक सीरियल्स कर अपनी अलग पहचान बनाई। पहले उन्होंने 2013 में आए ‘महाभारत’ में द्रौपदी का रोल किया था। वहां उनके किरदार ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। इसके बाद इन्होंने ‘माता पार्वती’ में अपनी ऐक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया था। फिर स्टार प्लस पर आने वाले शो में पूजा शर्मा ने ‘माता सती’ का कैरेक्टर प्ले किया था। और उनको मां दुर्गा और महाकाली के रूप में भी देखा गया था।
इंद्राणी हलदर
इंद्राणी हलदर ने बीआर चोपड़ा के सीरियल मां शक्ति में दुर्गा मां का अलग-अलग रूप निभाया था। इसके अलावा उन्होंने कई बांग्ला फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।आखिर खुल गया अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के हाथ पर बने टैटू का राज
अकांक्षा पुरी
2017 में आए ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने माता पार्वती का रोल निभाया था। उससे उन्होंने खूब पॉप्युलैरिटी हासिल की थी। बता दें कि आकांक्षा पुरी साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इनमें ‘एक्शन’, ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘प्रैज द लॉर्ड’ शामिल हैं।