तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो 14 साल से इंडियन टेलीविजन पर राज कर रहा है और यह शो लगातार दर्शकों का मनोरंजन करने में सबसे आगे रहा है। कॉमेडी की दुनिया में नंबर वन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सभी कलाकार दर्शकों के दिलों में बस गए हैं। इस सीरियल में काम करने वाली बबीता जी को तो घर-घर में लोकप्रियता हासिल है।
बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता की खूबसूरती के तो दुनिया दीवानी है और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा मौजूद है। मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और वह अपनी फैन फॉलोइंग के साथ तस्वीरों के माध्यम से जुड़ी रहती है। मुनमुन दत्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह हमेशा की तरह खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही है।
पर्पल लहंगा पहन देसी अंदाज में नजर आई मुनमुन दत्ता
मुनमुन दत्ता के फैंस उनकी हर तस्वीर और वीडियो को बढ़-चढ़कर प्यार देते हैं और मुनमुन दत्ता भी अपने फैंस के लिए एक ग्लैमरस और बोल्ड कंटेंट लाती रहती है। मुनमुन दत्ता ने हाल ही में एक खूबसूरत पर्पल कलर के लहंगे में अपनी तस्वीर शेयर की है। मुनमुन दत्ता इस लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही है क्योंकि मुनमुन दत्ता ने ना सिर्फ अपने देसी ड्रेस को कैरी किया है बल्कि उन्होंने इसके साथ अपने मेकअप को भी पूरा देसी टच दिया है जिसके साथ उन्होंने मांग टीका और बड़े इयररिंग्स भी पहने हुए हैं।
View this post on Instagram
मुनमुन दत्ता ने बालों को गुंथकर चोटी बनाई हुई है और उस चोटी में मुनमुन दत्ता ने गजरा लगाया हुआ है। गजरे ने मुनमुन दत्ता की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। मुनमुन दत्ता ने लहंगे की चुनरी को देसी स्टाइल में कैरी किया हुआ है और उन्होंने अपने इस देसी अंदाज को ग्लौसी मेकअप के साथ पूरा किया है। Also Read : जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं बबिता जी उर्फ मुनमुन दत्ता
मुनमुन दत्ता का लहंगा पर्पल कलर का है और उनकी चुनरी में लाइट पिंक कलर का काम हो रखा है जिसमें पर्पल कलर का बॉर्डर बना हुआ। मुनमुन दत्ता का यह खूबसूरत और देसी अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। मुनमुन दत्ता के फैंस उनकी इन तस्वीर पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। मुनमुन दत्ता ने भी इस पूरे देसी अंदाज में कैमरे के सामने दिलकश अदाओं में पोज देकर अपने फैंस की धड़कनों को बढ़ा दिया है। Also Read : बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता के बारे में 6 अनसुनी बातें