Anna Bellisario : विशेषतया देखा जाता है कि लोग खाना खाने के बाद मीठा खाना अवश्य पसंद करते हैं। फिर चाहे बात किसी भी कल्चर की क्यों ना हो रही हो, खाने के बाद थोड़ा सा मीठा खाना लोगों की आदत होती है। खाना चाहे कितना भी स्वादिष्ट और अच्छा क्यों ना बना हो, लेकिन अगर खाने में थोड़ा सा मीठा मिल जाए तो फिर बात ही अलग है। इन्हीं कारणों के चलते जब भी आप किसी भी भोजन को देखते हैं तो उसमें थोड़ा सा मीठा अवश्य होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह मीठा खाना भी कभी-कभी किसी के लिए सजा बन जाती है। जी हां आप चाहे क्यों ना कुछ भी खाएं, लेकिन आपको अपने खाने में पूर्णतया सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि जरा सी लापरवाही आपकी जान तक पर बन सकती है। आइए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी ही घटना के बारे में बताएंगे, जिसे सुनकर आप आश्चर्यचकित हो उठेंगे।
मिठाई खाने से हुई लड़की की मौत
!['Sweet' : 'मिठाई' खाने से हुई 20 वर्षीय लड़की की मौत](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-119.jpg)
आज इस आर्टिकल में हम जिस घटना के बारे में बात कर रहे हैं, वह घटना इटली के मिलान की है। जहां एक जवान लड़की की सिर्फ मिठाई की दो बाइट खाने से मौत हो गई। जी हां उसका नाम एना बेलिसैरियो (Anna Bellisario) है और उम्र 20 वर्ष है। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार इस लड़की ने इटली की एक खास मिठाई तिरामिशु खाना शुरू ही किया था, कि उसे इसके कुछ अजीब अजीब से रिएक्शन महसूस हुई और उसकी जान चली गई।
इटैलियन मिठाई ने ली लड़की की जान
!['Sweet' : 'मिठाई' खाने से हुई 20 वर्षीय लड़की की मौत,](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-121.jpg)
‘Sweet’ : ‘मिठाई’ खाने से हुई 20 वर्षीय लड़की की मौत,
एना बेलिसैरियो इटली के मिलान की रहने वाली है। वह एक फैशन डिजाइनर है, जो 26 जनवरी 2023 को अपने बॉयफ्रेंड के साथ खाना खाने के लिए गई थी और 5 फरवरी को उनकी मौत हो गई। उसकी मौत का बड़ा कारण खाने में मंगाया गया डेजर्ट यानी मिठाई है, जिसमें इनग्रीडिएंट्स थे। उसे दूध से बनी चीजों से बहुत अधिक एलर्जी थी और इतनी कि उसकी जान भी जा सकती थी। वह सिर्फ वीगन चीजें ही खाती थी, वह जिस रेस्टोरेंट मे उस दिन अपने बॉयफ्रेंड के साथ गई, वहां इस विशेष डिश को वीगन यानि बिना जानवरों के प्रोडक्ट इस्तेमाल किए पकवानों में सम्मिलित किया गया था। एना को इस बात की जानकारी नहीं थी, जैसे ही उसने इसकी दो बाइट खाई, उसे अजीब से रिएक्शन होने लगे और दिक्कत होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 5 फरवरी 2023 को उसने दम तोड़ दिया।
रेस्टोरेंट की गलती का भुगतान किया इस मासूम ने
!['Sweet' : 'मिठाई' खाने से हुई 20 वर्षीय लड़की की मौत](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-120.jpg)
लड़की की मौत होने के बाद जब उसकी मां ने इस मामले की शिकायत दर्ज की तो यह मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। वकीलों ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट की तरफ से वीगन यानि बिना एनिमल प्रोटीन वाली नॉर्मल डिशेज को एक साथ मिलाकर तैयार किया गया था। इटैलियन की इस विशेष डिश तिरामिशु में न सिर्फ दूध बल्कि अंडे का भी इस्तेमाल किया गया था, जबकि इस डिश को वीगन प्रोडक्ट के तौर पर प्रेजेंट किया गया था। इसके साथ-साथ लड़की ने जिस सैंडविच को खाया था उसकी मेयोनीज़ में भी अंडे होने की जानकारी सामने आई है। रेस्टोरेंट की एक जरा सी गलती के कारण इस लड़की की जान चली गई। अब ऐसी सिचुएशन में अगर आपको किसी भी चीज से कोई एलर्जी है तो फिर आप रेस्टोरेंट के मेन्यू पर आंख बंद कर विश्वास मत करिए, बल्कि सही से जांच पड़ताल कर लीजिए, ताकि आप इस तरह की घटना का शिकार होने से बच सके और आपके साथ ऐसा हादसा ना हो।