Sultan Kosen : यह दुनिया बहुत बड़ी और विशाल है, जिसमें बहुत से देश सम्मिलित हैं। दुनिया में जितने भी देश मौजूद हैं, सभी के अपने अलग-अलग खान-पान, रहन-सहन, पहनावा, और अलग पर्यावरण परिस्थितियां है। इसके साथ-साथ इन लोगों की पर्सनालिटी में अपने माता-पिता से मिलने वाले जींस के कारण भी कई बदलाव होते रहते हैं, जिसके चलते किसी देश के लोग छोटे, तो किसी देश के लोग काले, कहीं के गोरे यह सब अपने माता-पिता से मिलने वाले जींस के कारण और आसपास के पर्यावरण और खान-पान के कारण ही होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर में सबसे लंबा व्यक्ति कौन है, अगर नहीं तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए दुनिया के सबसे लंबे इंसान के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में शायद ही आपको जानकारी होगी। आप यह जानकर आश्चर्यचकित हो उठेंगे कि दुनिया के इस सबसे लंबे आदमी की ऊंचाई 8 फीट 3 इंच यानी 251 सेंटीमीटर है, जोकि 2009 में दुनिया के सबसे लंबे जीवित व्यक्तियों मे शामिल थे।
यह है दुनिया का सबसे लंबा इंसान
![Sultan Kosen : ये रहा दुनिया का सबसे लंबा इंसान](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/02/123-30.jpg)
दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति का नाम सुल्तान कोसेन है, जोकि 41 वर्ष के हैं। वह तुर्की के एक छोटे से शहर मार्डिन के रहने वाले हैं। उनकी लंबाई 8 फीट 3 इंच (251 सेंटीमीटर) है। उनका नाम दुनिया के सबसे लंबे व्यक्तियों की श्रेणी के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है। हालांकि सुल्तान के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है, लेकिन वर्ल्ड रिकॉर्ड के बावजूद उन्हें अपनी इतनी अधिक ऊंचाई के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
लंबाई बनी घातक
![Sultan Kosen : ये रहा दुनिया का सबसे लंबा इंसान](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/02/123-35.jpg)
सुल्तान कोसेन दुनिया के सबसे लंबे इंसान है, जिसके चलते उनका नाम विश्व रिकॉर्ड में भी दर्ज है, लेकिन उन्हें अपनी लंबाई के कारण कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। वह किसी भी साधारण बस में यात्रा नहीं कर सकते। इसके अतिरिक्त किसी के घर भी नहीं जा सकते हैं, क्योंकि उनके आकार के दरवाजे लोगों के घर में होना मुश्किल है और सामान्य आकार के दरवाजों से उनका प्रवेश करना मुश्किल है। इसके अतिरिक्त सुल्तान सामान्य कपड़े और जूते भी नहीं पहन सकते। वही हवाई यात्रा के लिए भी उन्हें प्रथम श्रेणी के टिकट की आवश्यकता पड़ती है।
दो मंजिला घरों की खिड़कियों को सड़क पर खड़े होकर कर सकते हैं बंद
![Sultan Kosen : ये रहा दुनिया का सबसे लंबा इंसान](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/02/123-31.jpg)
अपनी बढ़ती लंबाई के कारण सुल्तान सड़क पर खड़े होकर दो मंजिला घरों की खिड़कियों को आसानी से बंद कर लेते हैं। आपके दिमाग में यह बात चल रही होगी कि आखिर यह कैसे संभव है। जानकारी के लिए बता दे, कि एक मंजिल की ऊंचाई लगभग 9 से 10 फीट होती है, जिसके चलते वह दूसरी मंजिल पर बनी खिड़कियों को सड़क पर खड़े होकर आसानी से बंद कर लेते हैं। उनका जन्म तुर्की के एक छोटे से शहर मार्डिन में 10 दिसंबर 1982 को हुआ था। आखिर उनकी बढ़ती लंबाई के पीछे क्या कारण छुपा है लोगों के मन में यह सवाल बार-बार उठता है, कि आखिर उनकी बढ़ती लंबाई का क्या राज है। इसके पीछे कोई सामान्य कारण नहीं बल्कि साइंटिफिक कारण छुपा हुआ है।
बढ़ती लंबाई के पीछे छुपा रहस्य
![Sultan Kosen : ये रहा दुनिया का सबसे लंबा इंसान](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/02/123-32.jpg)
Sultan Kosen : ये रहा दुनिया का सबसे लंबा इंसान
उनकी इस बढ़ती लंबाई को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठते रहते हैं, कि आखिर इस लंबाई के पीछे क्या कारण है। बता दे कि रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्ञात हुआ है कि उनके मस्तिष्क की पिट्यूटरी ग्रंथि में एक छोटा सा ट्यूमर है, जोकि उनकी इस बढ़ती लंबाई का कारण है। अपनी इस बढ़ती हाइट को रोकने के लिए वह इलाज कराने अमेरिका तक जा चुके हैं, लेकिन फिर भी कोई खास फर्क नहीं पड़ा।
मुश्किलों से घिरा उनका जीवन
![Sultan Kosen : ये रहा दुनिया का सबसे लंबा इंसान](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/02/123-33.jpg)
बढ़ती लंबाई के कारण सुल्तान के जीवन में कई समस्याएंभी उत्पन्न हो चुकी हैं। जी हां बढ़ती लंबाई के कारण बचपन में उनसे कोई दोस्ती करने को तैयार नहीं होता था, यहां तक कि बिस्तर पर सोते समय उनके पैर भी बाहर ही लटकते रहते थे। बचपन से ही उन्हें कहीं भी यात्रा करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। सुल्तान यात्रा के दौरान किसी भी कार में फिट नहीं बैठ पाते थे, लेकिन तमाम मुश्किलों के बाद भी सुल्तान ने अपनी जिंदगी से हार नहीं मानी और आगे बढ़ते रहे। वह तमाम मुश्किलों के बावजूद दुनिया के 128 देशों की यात्रा कर चुके हैं।
जीवनसाथी ढूंढने में भी हुई बहुत मुश्किल
![Sultan Kosen : ये रहा दुनिया का सबसे लंबा इंसान](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/02/123-34.jpg)
Sultan Kosen : ये रहा दुनिया का सबसे लंबा इंसान
बढ़ती लंबाई के कारण सुल्तान को अपने लिए जीवनसाथी ढूंढने में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जी हां उनकी लंबाई देख कोई भी महिला उनसे शादी करने को तैयार ही नहीं होती थी। अब ऐसी सिचुएशन में सुल्तान ने एक ऐसी महिला को अपनी पत्नी के रूप में चुना जो सिर्फ अरबी ही बोल सकती थी। उस महिला को ना ही तुर्की भाषा का ज्ञान था और न ही वह तुर्की बोल पाती थी और न ही समझ सकती थी।
जीवन में तमाम समस्याओं का सामना करते हुए सुल्तान ने अपने जीवन में हार नहीं मानी और वह आगे बढ़ते रहे।
Read Also :- Bumrah Yorker: बुमराह ने डाली टेस्ट क्रिकेट की सबसे शानदार यॉर्कर, स्टंप हुए चकनाचूर, VIDEO