आज कपूर खानदान में बहुत ही खुशी का दिन है। क्योंकि बात ही इतनी बड़ी है। अगर आपको नहीं पता तो हम आपको बताते हैं कि सोनम कपूर और आनंद अहूजा मम्मी पापा बनने जा रहे हैं। कुछ ही समय पहले सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेगनेंसी की गुड न्यूज़ शेयर की है। इस बात से सभी काफी सरप्राइज हो गए
सोनम कपूर ने आनंद अहूजा से शादी करने के बाद वह लंदन में शिफ्ट हो गई। इसलिए हम इंडिया में बैठे-बैठे ही उनको इस बात के लिए बधाई देते हैं। अब आप सभी को उनके प्रेगनेंसी की बात तो पता चल ही गई है, तो सोनम कपूर का घर भी देख लेते हैं। जहां पर आने वाले नन्हे मेहमान का वेलकम करने की तैयारी चालू है। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस सोनम कपूर का घर किसी महल से कम नहीं। जिस घर में अनिल कपूर की प्यारी बेटी रानी बनकर राज करती है।
सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने अपने घर को स्टाइलिश बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। घर की दीवारों पर महल जैसा आकर्षक डिजाइन बनाया गया है। उस महल को क्लासी और रिच लुक देने के लिए डेकोरेटिव पीस भी रखे गए हैं। वैसे कहा जाए तो सोनम कपूर और आनंद अहूजा की चॉइस की दाद देनी पड़ेगी। क्योंकि उन्होंने घर में सोफा, लैंप और सेंटर टेबल जैसी चीजों का कलेक्शन काफी गजब का किया है। देखा जाए तो हर चीज यूनीक लग रही है।
Also Read : सारा अली खान नहीं बल्कि सोनम कपूर के साथ काम करना चाहते हैं धनुष, वजह हैं ये…
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेडरूम में ब्लू रंग का इस्तेमाल किया है। रूम की दीवारों से लेकर बैठक तक हर चीज में रॉयल्टी नजर आ रही है। देखकर समझ आ रहा है कि घर पर काफी खर्चा किया है। अगर सोनम और आनंद के डाइनिंग टेबल पर नजर डालें तो वह भी किसी राजा महाराजा के डाइनिंग टेबल से कम नहीं दिख रहा। 8 सीटर डायनिंग टेबल पर बैठकर खाना खाने का अलग ही सुकून है।
सोनम और आनंद अहूजा के घर का इंटीरियर इतना खूबसूरत और शानदार है कि वहां पहुंच कर लोगों को 7 स्टार होटल जैसी फील आने लगती है। सोनम के घर को देखकर पॉजिटिव वाइब को महसूस किया जा सकता है। कुछ ही समय बाद उस घर में सोनम और आनंद के बच्चे की किलकारी गूंजती नजर आएगी। एक बार फिर सोनम को उनके नए सफर के लिए बधाई।
Also Read : पति आनंद आहूजा के साथ 173 करोड़ के बंगले में रहती हैं सोनम कपूर, देखें फोटो