अंग्रेज फुटबॉलर डेविड बेकहम इस समय भारत आए हुए हैं, जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने बीती रात उनके लिए मुंबई स्थित घर पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शिरकत करने पहुंचे। बॉलीवुड हसीनाएं अपने ग्लैमरस लुक और हॉटनेस अंदाज से इस पार्टी में जमकर सुर्खियां बटोरती नजर आई। सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें तेजी के साथ वायरल हो रही है जिस पर फैंस अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड हसीनाओं ने जमकर चुराया लाइमलाइट
![डेविड बेकहम की पार्टी में बॉलीवुड हसीनाओं ने ढाया कहर](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-94.jpg)
हालांकि यह पार्टी दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम के लिए रखी गई थी, लेकिन इस पार्टी में बॉलीवुड हसीनाएं जिस तरह से सज धज कर पहुंची, लोग उनके इस अंदाज की तारीफें करते नहीं थके। जी हां वह अपने ग्लैमरस और हॉटनेस लुक के कारण जमकर सुर्खियां बटोरती नजर आई।
मलाइका के ग्लैमरस और सिजलिंग लुक की तस्वीरें हुई वायरल
![डेविड बेकहम की पार्टी में बॉलीवुड हसीनाओं ने ढाया कहर](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-88.jpg)
इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा ब्लैक और व्हाइट कांबिनेशन में नजर आई। वह इस अंदाज में बेहद हॉट और ग्लैमरस दिखाई दे रही थी। मलाइका का प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज उनके ग्लैमरस लुक में ऊम्फ फैक्टर बढ़ाने का काम कर रहा था। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों की तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।
मिनी ड्रेस में नजर आई मीरा
![डेविड बेकहम की पार्टी में बॉलीवुड हसीनाओं ने ढाया कहर](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-89.jpg)
इस पार्टी में दो बच्चों की मां और शाहिद की पत्नी मीरा कपूर भी कहर बरपाती नजर आ रही थी। जी हां इस पार्टी में वह पेस्टल शेड की मिनी ड्रेस पहने हुए थी, जोकि उनकी ब्यूटी और फिटनेस में चार चांद लगाने का काम कर रहा था।
ब्लैक ड्रेस में कहर बरपाती नजर आई शिवानी
![डेविड बेकहम की पार्टी में बॉलीवुड हसीनाओं ने ढाया कह](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-90.jpg)
इस पार्टी के लिए शिवानी ने लो- कट नेकलाइन की ब्लैक ड्रेस का चयन किया था, जिसे वह काले रंग के पावर कोट के साथ कैरी किए हुए थे। उनका यह लुक ग्लैमरस और क्लासी वाइब्स नजर आ रहा था।
इंडियन लुक में नजर आई करिश्मा
![डेविड बेकहम की पार्टी में बॉलीवुड हसीनाओं ने ढाया कहर](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-91.jpg)
एवरग्रीन करिश्मा कपूर भी बेकहम की इस पार्टी में पहुंची जहां वह हमेशा की तरह क्लासी अंदाज में नजर आ रही थी जी हां वह सबसे हटकर भारतीय परिधान में नजर आई। उन्होंने इस दौरान गोल्डन कलर का अनारकली कुर्ता पहन रखा था जिसमें वह बेहद क्यूट और गॉर्जियस नजर आ रही थी।
शनाया कपूर का ग्लैमरस अंदाज
![डेविड बेकहम की पार्टी में बॉलीवुड हसीनाओं ने ढाया कहर](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-92.jpg)
शनाया कपूर इस पार्टी में शीयर ड्रेस में नजर आ रही थी। अपने इस लुक में वह बेहद ग्लैमरस और हॉट नजर आ रही थी। लोगों के द्वारा उनके इस लोक पर तरह-तरह के कई रिएक्शन दिए जा रहे हैं।
पारंपरिक अंदाज में स्टाइलिश और ग्लैमरस नजर आई सोनम कपूर
![डेविड बेकहम की पार्टी में बॉलीवुड हसीनाओं ने ढाया कहर](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-93.jpg)
इस पार्टी की होस्ट सोनम कपूर पारंपरिक परिधान में नजर आ रही थीं। जी हां रेड कलर की साड़ी और कफ्तान ब्लाउज में वह हमेशा की तरह कहर बरपाती दिखाई दे रही थी। वह अपने इस लोक में हमेशा के जैसे ही बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस नजर आ रही थी।