रणवीर सिंह बॉलीवुड के एक बड़े अभिनेता है और आज वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है लेकिन रणबीर सिंह ने जो भी बॉलीवुड में हासिल किया है वह एक संघर्ष भरे सफर के बाद हासिल किया है। रणवीर सिंह आए दिन अपने अतरंगी स्टाइल सेंस के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं और स्टाइल सेंस के चलते ही रणवीर सिंह को कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ता है ।
लेकिन रणवीर सिंह एक बेपरवाह शख्सियत है और उन्हें किसी के रिएक्शन से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है इसीलिए तो रणवीर सिंह बिंदास अपनी जिंदगी अपने फैसलों पर जीते हैं और उनकी यही खासियत उन्हें और अभिनेताओं से अलग भी करती है। रणवीर सिंह इन दिनों मैन वर्सेस वाइल्ड के होस्ट बेयर गिल्स के साथ जंगलों में एडवेंचर का मजा ले रहे हैं। रणवीर सिंह वर्सेस वाइल्ड नेटफ्लिक्स शो है और यह शो 8 जुलाई को रिलीज हो चुका है।
रणवीर सिंह वर्सेस वाइल्ड में रणवीर को शो के होस्ट बेयर गिल के साथ देखा जा सकता है और यह शो काफी मजेदार भी रहा है। इस शो से रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह शो के होस्ट बियर ग्रील्स को किस करते हुए नजर आ रहे हैं और इसके बाद से ही रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जा रहे हैं। Also Read : दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को दिए बेशकीमती तोहफों के आगे रणवीर सिंह के फैन का यह तोहफा है सबसे खास
Netizens roast Ranveer Singh for kissing Bear Grylls; check memes here
Read @ANI Story | https://t.co/66wWeCmVBU#RanveerSingh #RanveerVsWildWithBearGrylls #BearGrylls pic.twitter.com/wYb0z2Hbzk
— ANI Digital (@ani_digital) July 12, 2022
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह जल्द ही आने वाले समय में अपनी नई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। इस फिल्म को डायरेक्टर करण जौहर ने बनाया है और इस फिल्म में रणवीर सिंह के विपरीत आलिया भट्ट को कास्ट किया गया है। Also Read : रणवीर सिंह ने मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकर दिन में दिखने लगेंगे तारे