यह तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड की अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन एक विश्व सुंदरी है और उन्होंने हमेशा ही अपनी सुंदरता से सभी को अपना दीवाना बनाया है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्मी करियर की शुरुआत में ही अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया था। जब ऐश्वर्या ने फिल्मों में कदम रखा था तो वह बेहद खूबसूरत और हॉट दिखाई देती थी।
ऐश्वर्या राय के नेचुरल ब्यूटी भी कहा जाता है क्योंकि उनकी स्किन और उनकी खूबसूरती एकदम नेचुरल है। ऐश्वर्या जैसे खूबसूरती पाने के लिए बॉलीवुड की काफी अभिनेत्रियां उनकी टिप्स और फिटनेस रूटीन को फॉलो करती है। ऐश्वर्या राय ने अपनी खूबसूरती से फिल्मों में जान लगा दी है। एक समय ऐसा था जब ऐश्वर्या के ड्रेसिंग सेंस लेकर फैशन सेंस का सभी कुछ लड़कियों द्वारा फॉलो किया जाता था।
ऐश्वर्या ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है इसमें हम दिल दे चुके सनम, आ अब लौट चलें, ताल आदि शामिल है। ऐश्वर्या में कई कोस्टार के साथ काम किया है जिसमें सलमान खान, अक्षय खन्ना और रितिक रोशन शामिल रहे हैं। ऐश्वर्या की खूबसूरती को लेकर कई लोगों ने कमेंट किया है और ऐसा ही उनके को स्टार रितिक रोशन ने भी किया था।
ऐश्वर्या रितिक रोशन को फिल्म धूम 2 में एक साथ देखा गया था। ऐश्वर्या के साथ फिल्म करने से पहले रितिक रोशन का यह मानना था कि ऐश्वर्या प्लास्टिक ब्यूटी है, वह असल में सुंदर नहीं दिखती है उनकी जो भी खूबसूरती है वह बिल्कुल फेक है। ऐश्वर्या सिर्फ सुंदर होने का ढोंग करती है।” लेकिन जब ऋतिक ने ऐश्वर्या के साथ फिल्म धूम 2 में काम किया तो उन्हें पता चला कि ऐश्वर्या राय सच में बहुत खूबसूरत है और यह उनकी नेचुरल ब्यूटी है। इस बात का खुलासा ऋतिक ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
Also Read :मॉडलिंग से लेकर बॉलीवुड के शुरूआती दिनों तक ऐश्वर्या राय की कुछ अनदेखी फोटो