हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ महाशिवरात्रि मनाते हुए एक तस्वीर शेयर की। फोटो में उनके विशाल मंदिर से नजरे हटाना मुश्किल है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर। क्या हैं प्रियंका चोपड़ा के बेबी का नाम? एक्ट्रेस की माँ ने दिया जवाब
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी करके अमेरिका में सेटल हो गई हों और वहां अपने अभिनय का जलवा बिखेर रही हों, लेकिन इसके बावजूद वह हमेशा अपने भारतीय मूल्यों से जुड़ी रहती हैं। दिवाली से लेकर होली-नवरात्रि तक और थैंक्सगिविंग से लेकर क्रिसमस तक प्रियंका और निक अपने-अपने धर्म का सम्मान करते हैं।
4 नवंबर 2021 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति निक जोनस के साथ दिवाली की पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में प्रियंका पीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं निक जोनस भी व्हाइट कुर्ता-पायजामा में काफी हैंडसम लग रहे थे। प्रियंका-निक से शाहरुख-गौरी तक, इन कारणों से सरोगेसी से पेरेंट्स बने ये बॉलीवुड सेलेब्स
अब 1 मार्च 2022 को शिवरात्रि के मौके पर प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ पूजा करती नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शिवरात्रि मनाते हुए एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने पति निक के साथ उनके विशाल मंदिर में पूजा करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की यह तस्वीरे उनके धार्मिक लगाव को जताती है, लेकिन हमारा ध्यान अभिनेत्री के विशाल मंदिर पर गया, जो वास्तव में बहुत सुंदर लग रहा है। भगवान शिव की मूर्ति और पृष्ठभूमि सफेद संगमरमर से बनी है और इसे सजाने के लिए फूलों और मोमबत्तियों का इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं यहां पूजा के अन्य सामान भी रखे गए हैं, जबकि इसके बगल में एक छोटे भगवान की मूर्ति रखी हुई है। निक जोनस संग अपने तलाक की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी
22 जनवरी 2022 को प्रियंका और निक ने सरोगेसी के जरिए माता-पिता बनने की घोषणा की थी। बीते दिनों मीडिया से बातचीत में प्रियंका की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने उनके दादी बनने और नवजात बच्चे के नाम के बारे में बात की। उन्होंने कहा था, ‘मैं दादी बनकर बहुत खुश हूं। मैं पूरे समय बस मुस्कुराता हूं। मैं बहुत खुश हूं.” वहीं पोती का नाम पूछने पर मधु चोपड़ा ने कहा था, ”नाम अभी तय नहीं हुआ है।” इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी जिंदगी के खुशनुमा पलों का लुत्फ उठा रहे हैं।