बॉलिवुड सितारों के साथ साथ उनके बच्चे भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं आंके जाते हैं। इन्हें भी भरपूर पब्लिसिटी मिलती है। सोशल मीडिया पर इनकी फैन फोलोइंग काफी ज्यादा है। कुछ स्टार किड तो हाल ही में पैदा हुए हैं और अभी से दुनिया भर में पहचान बना चुके हैं, जबकि कई स्टार किड्स ने एक्टिंग की दुनिया में अपने पैरेंट्स की तरह काम कर नाम कमाया है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त के बारे में बताने वाले है, जो फिल्मों की दुनिया से दूर हैं। उन्हें लाइमलाइट से दूर रहना है पसंद है। पेशे से वे एक साइकोथैरेपिस्ट हैं। त्रिशाला सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस के जम कर लाइक्स व कमेंट्स आते हैं। हाल ही में त्रिशाला दत्त ने वेट लॉस किया है, जिसके बाद उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
तस्वीरों के साथ त्रिशाला ने वजन घटना के दौरान उनके सामने आई हर समस्याओं के बारे में भी अपने फैंस को बताया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कैसे इटिंग सडिसऑर्डर और बाकी समस्याओं का सामना किया। इस फोटो में त्रिशाला व्हाइट कलर की एक सुंदर सी ड्रेस में नजर आ रही हैं और अपने कंधे पर बने एक स्ट्रेच मार्क को दर्शा रही हैं।
फोटो के कैप्शन में त्रिशाला ने लिखा है कि उनके स्ट्रेच मार्क इस बात के गवाह हैं कि एक वक्त पर उनका शरीर तेजी से बढ़ते जा रहा था और उनकी स्किन इस चीज के साथ मैच नहीं कर पा रही थी। उन्होंने लिखा है कि अब वे इससे निजात पा चुकी हैं। त्रिशाला ने लिखा है कि एक वक्त ऐसा आया था, जब उन्होंने अपने जीवन के खालीपन को दूर करने के लिये खाने की मदद ली थी। Also Read : संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त है इतनी संपत्ति की मालिक
वे एक समय पर इटिंग डिसऑर्डर का सामना कर रही थीँ। उन्होंने लिखा कि मैने वो रास्ता अपनी खुश रहने के लिये चुना था, लेकिन वो मेरे शरीर को बर्बाद कर रहा था। मुझे खुशी है कि अब मै आगे बढ़ चुकी हूं। त्रिशाला के इस पोस्ट पर उनकी सौतेली मां मान्यता दत्त ने फायर और लव की इमोजी कमेंट में पोस्ट की है। उनके फैंस भी लगातार उनकी इस स्पिरीट की तारीफ कर रहे हैं। Also Read : संजय दत्त के नए लुक ने मचाया गदर, मान्यता और बेटी त्रिशाला के कमेंट ने लूटी महफिल