पिछले दिनों 27 दिसंबर को बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने अपना 56वां जन्मदिन मनाया। लेकिन सलमान ने यह जन्मदिन भी अपनी जीवनसंगिनी के बिना ही मनाया। जी हां, सलमान खान की शादी हमेशा ही चर्चा का विषय बनी रहती है। लेकर उनके शादी को लेकर किसी भी प्रकार की खबर नहीं आने से उनके फैंस हमेशा से ही नाराज रहते हैं। लेकिन सलमान के इस बर्थडे पार्टी में लोगों ने कुछ ऐसा देखा। जिससे एक बार फिर से सलमान की शादी की उम्मीदें जाग चुकी है।
जानिए कोन है सलमान की नयी गर्ल फ्रेंड
वैसे तो अभी तक सलमान खान का नाम बहुत सारी हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है जिनमें कैटरीना कैफ ऐश्वर्या राय और जैकलीन फर्नांडिस जैसी हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्रीयों का नाम शामिल है। लेकिन आखरी में सलमान खान को निराशा ही हाथ लगी उनका रिश्ता ज्यादा दिन टिक नहीं पाया और वे सिंगल ही रह गए।एक फिल्म के बाद इन 5 अभिनेत्रियों ने कभी नहीं किया सलमान खान के साथ काम
लेकिन पिछले दिनों सलमान की बर्थडे पार्टी में हॉलीवुड की एक अभिनेत्री दिखाई दी। इस हॉलीवुड अभिनेत्री का नाम सामंथा लॉकवुड है।
जी हां, सलमान ने अपने 56वें जन्मदिन की पार्टी पनवेल में स्थित अपने फार्म हाउस पर सेलिब्रेट किया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई कलाकार और सलमान के करीबी दोस्त भी उपस्थित रहे। सभी ने सलमान की इस बर्थडे पार्टी को काफी एंजॉय किया। लेकिन इस बर्थडे पार्टी में सभी की नजर हॉलीवुड की अभिनेत्री सामंथा लॉकवुड पर जा टिकी।
हॉलीवुड अभिनेत्री सामंथा लॉकवुड सलमान के बर्थडे पर आई नजर
बता दें कि इससे पहले यह अभिनेत्री बॉलीवुड के अभिनेता रितिक रोशन से भी मिल चुकी है। सामंथा लॉकवुड फिलहाल मुंबई में ही रुकी हुई है। सलमान की बर्थडे पार्टी में पहुंची हुई इस हॉलीवुड अभिनेत्री की तस्वीर वायरल होते ही एक बार फिर सलमान के नए अफेयर की चर्चा जोरो पर है।अब यह एक बड़ा सवाल है की क्या सलमान अपनी इस नई रयूमर्ड गर्लफ्रेंड संग करेंगे शादी?नशे की हालत में सलमान और उनके दो भाइयों ने पूजा के साथ की थी घिनौनी हरकत?