कप्तानी में बदलाव के बीच आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ट्विटर पर फ्रेंचाइजी को अनफॉलो कर दिया है. हालाँकि इंस्टाग्राम पर अब भी वह टीम को फॉलो कर रहे हैं.
रोहित शर्मा ने हाल ही में भारत को अफगानिस्तान पर 3-0 से सीरीज जीत दिलाई और टी20 विश्व कप 2024 में कप्तानी करने की संभावना है. दरअसल मुंबई इंडियंस ने हाल ही में गुजरात टाइटंस के लिए दो बेहद सफल सीज़न के बाद मुंबई इंडियंस में वापसी करने वाले हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 के लिए टीम का कप्तान बनाया हैं.
![Rohit Sharma](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot_2-18.jpg)
बता दे रोहित ने मुंबई इंडियंस को 5 आईपीएल खिताब दिलाकर फ्रेंचाइजी को आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम बनाया हैं लेकिन मुंबई पिछले 3 सीज़न में आईपीएल फाइनल में नहीं पहुंची थी. उसी समय के दौरान हार्दिक पांड्या जो 2015 से 2021 तक मुंबई के साथ थे, लेकिन 2022 सीजन के लिए उन्हें रिटेन नहीं किया गया.
ALSO READ: गाबा टेस्ट जीतने के बाद रोहित शर्मा ने Rishabh Pant से कहीं थी ये बात
मुंबई से जाने के बाद गुजरात ने हार्दिक को साइन किया था और कप्तान बनाया था. इस दौरान आईपीएल 2022 ने गुजरात की टीम ने हार्दिक की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी जबकि आईपीएल 2023 में टीम को फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार मिली थी.
मीडिया में खबर ये भी हैं कि गुजरात टीम से मुंबई में आने से पहले हार्दिक पांड्या ने कप्तान बनाने की शर्त रखी थी.
Rohit Sharma ने ट्विटर पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो किया
![Rohit Sharma](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot_1-23.jpg)
36 वर्षीय रोहित शर्मा के स्थान पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने के बाद रोहित के फैन्स ने सोशल मीडिया पर फ्रेंचाइजी की आलोचना की. यह भी माना जा रहा हैं कि सीनियर खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने भी इस पूरे मामलें पर निराशा व्यक्त की हैं.
अब रोहित ने ट्विटर पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है, जोकि शायद उन्हें कप्तानी से हटाए जाने के बाद उनकी नाराजगी जाहिर करने का एक तरीका हो. आईपीएल के बाद टी20 विश्व कप 2024 होना हैं ऐसे में रोहित शायद खुद ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करके फिर से खुद को परखना चाहते थे लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा.
ALSO READ: 22 साल की उम्र में Yashasvi Jaiswal ने रचा इतिहास, रोहित और पंत को छोड़ा पीछे