एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सेलेब्स अपने रिलेशनशिप और ब्रेकअप दोनों के लिए सुर्खियों का हिस्सा बनते हैं। साथ में काम करते हुए कई बार कलाकार एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं और ये दोस्ती बहुत जल्द ही प्यार में बदल जाती है। कुछ सेलेब्स इसे सबसे छुपाकर रखते हैं तो कुछ सरेआम इसके बारे में सभी को बता देते हैं। ऐसे ही एक कपल था करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर। करण और अनुषा का रिश्ता किसी से छुपा नहीं था। दोनों अक्सर साथ में नजर आते थे मगर बाद में कुछ हुआ कि ये कपल अलग हो गया।
रश्मि के साथ बदसलूकी करने वाले उमर और करण कुंद्रा पर भड़के सलमान, गुस्से में कर दिया ऐसा
करण और अनुषा 5 सालों तक रिश्ते में थे। मगर ये कपल इस तरह अलग हुआ कि एक-दूसरे की शक्ल देखना पसंद नहीं करते हैं। आइए आपको करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर की ब्रेकअप स्टोरी के बारे में बताते हैं।
लव स्कूल से आए थे करीब
अनुषा और करण ने रियलिटी शो लव स्कूल को साथ में होस्ट किया था। रिपोर्ट्स की माने तो इसी शो से दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। शो में कंटेस्टेंट को प्यार का सही मतलब समझाते हुए दोनों ही एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। करण और अनुषा ने अपना प्यार किसी से छुपाया नहीं और दोनों हमेशा साथ में नजर आने लगे थे।
अलग होने के बाद लगाए आरोप
करण और अनुषा लिव-इन में रहने लगे थे। दोनों हर जगह एक-दूसरे के इश्क में ढूबे नजर आते थे। मगर जब ब्रेकअप हुआ तो अनुषा ने करण पर धोखा देने का आरोप लगाया। अनुषा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लिखा था कि उनके साथ धोखा हुआ है, उनसे झूठ बोला गया है। मुझे माफी का इंतजार था मगर ऐसा कभी नहीं हुआ। जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश
अनुषा के पोस्ट के बाद करण ने एक इंटरव्यू में अपने पर लगे सभी आरोप गलत बताए थे। उन्होंने कहा था कि हमने अपने रिश्ते को चलाने की बहुत कोशिश की मगर ऐसा हो नहीं पाया।
आपको बता दें करण और अनुषा दोनों ही अपनी जिंदगी में अब आगे बढ़ चुके हैं। करण बिग बॉस 15 का हिस्सा बने हैं और वह कंटेस्टेंट तेजस्वी के साथ रिलेशन में हैं। वहीं अनुषा भी किसी को डेट कर रही हैं।