शार्क टैंक नाम तो आपने जरूर ही सुना होगा, और अगर नही सुना तो बता दे की पिछले कुछ दिनों से इस सीरियल ने खून धूम मचा रखी है। इस शो में बिजनेस स्टार्ट करने की कोशिश करने वाले या चाह रखने वाले लोग आते हैं और कुछ मदद की उम्मीद रखते है। लेकिन एक शख्स की मदद करना शो के होस्ट रणविजय सिंह पर भारी पड़ा। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।अशनीर ने होस्ट रणविजय को किया ट्रोल, बोले शार्क टैंक की पार्टी में तुझे नहीं बुलाया
शख्स को ऑफर किया कोर्स
‘रोडीज’ फेम रणविजय काफी चर्चा में हैं। जहां एक तरफ 18 साल बाद उनका एमटीवी रोडीज शो से नाता टूट गया है, वहीं शार्क टैंक इंडिया में एक लड़के को MBA कोर्स ऑफर करना महंगा पड़ गया। रणविजय शार्क टैंक इंडिया शो को होस्ट कर रहे हैं। वहां उन्होंने एक 26 साल के इंजीनियरिंग ग्रेजुएट को एमबीए कोर्स में दाखिला ऑफर किया, इसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर बुरा-भला कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रणविजय ने जिस लड़के को कोर्स ऑफर किया वह न सिर्फ IIT -PhD ग्रेजुएट है, बल्कि उसने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है।
रणविजय हुए ट्रोल
यूजर्स यही कह रहे हैं कि जो लड़का इतने महंगे संस्थानों में पढ़ा है, उसे इस तरह की स्कॉलरशिप ऑफर करने का कोई मतलब नहीं बनता है। कुछ यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि जिसने IIT से Phd की है, दुनिया के सबसे पुराने यूनिवर्सिटी से पढ़ा है, वह अब MBA कोर्स से क्या ही नया सीख लेगा। वायरल वीडियो में एक शख्स की आवाज आ रही है, जो अपने मॉनिटर पर शार्क टैंक इंडिया का क्लिप दिखाने से पहले कहता है, ‘यार, ये लड़का, ये लड़के ने आईआईटी से पीएडी की है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है और सिर्फ 26 साल का है और अब आगे सुनो…’ वीडियो में आगे शो का क्लिप चालाया जाता है, जिसमें रणविजय उस लड़के से कहते हैं कि उन्हें अपग्रैड एक एक्सक्लूसिव कोर्स ऑफर कर रहा है, एक एमबीए कोर्स, जिसे वह अपनी सुविधा के अनुसार 18 महीने, 24 महीने में पूरा कर सकते हैं।
रोडीज से तोड़ा नाता
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रणविजय को ट्रोल किया जा रहा है। दूसरी ओर, ‘रोडीज’ से उनके नाता टूटने से भी उनके फैंस काफी दुखी है। शो की शुरुआत से ही रणविजय इससे जुड़े हुए हैं।जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं रणविजय सिंह
वह पहले रोडीज भी बने थे, जिसके बाद वह शो के मेकर्स के साथ जुड़ गए। वह रघुराम के साथ शो के होस्ट और जज दोनों थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब ‘रोडीज’ में रणविजय की जगह सोनू सूद को जगह मिली है।