बॉलीवुड स्टार कपल रणबीर और आलिया की शादी का जश्न शुरू हो गया है। शादी में पहुँचे मेहमान वेन्यू सजावट को देख कर दंग रह गए। स्वागत में कोई कमी नहीं रखी गयी। सभी रस्में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। शादी का वेन्यू आर के स्टूडियो बेहद आलिशान लग रहा है।
विनायक पूजा के बाद मेहँदीकी रस्म पूरी की गयी। इसके बाद दूसरी सभी रस्में की जाएंगी। लगभग सभी मेहमान शादी में शामिल होने पहुँच चुके हैं। परिवार के सभी सदस्य भी सुंदर वेष भूषा में सजे हुए नज़र आये। नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, महेश भट्ट, पूजा भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और परिवार के कयी सदस्य भी देखे गए।
Also Read : आलिया भट्ट- रणबीर कपूर को शादी पर ये स्पेशल गिफ्ट देंगे करण जौहर
शादी में सेक्युरिटी को ले कर कोई कोम्प्रोमाईज़ नहीं किया गया है। बहुत ही टाइट सेक्युरिटी के साथ रणबीर और आलिया की शादी के फंक्शन्स हो रहे हैं। इनकी ग्रैंड वेडिंग के लिए सेक्युरिटी के तगड़े इंतजाम किये गए हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में प्राइवेसी का स्ट्रिक्ट ध्यान रखा है। बॉलीवुड की इस हाइ प्रोफाइल शादी के कयी फंक्शन्स का वक्त और तारीख गुप्त रखे गए हैं। इस प्राइवेसी का हर मेहमान को सम्मान करना होगा।
सेक्युरिटी के तहत मेहमानों के फोन के कैमरा पर स्टीकर लगा कर कैमरा को बंद रखा गया है। जिसके कारण वे शादी के फोटो और वीडियो लेने में असमर्थ होंगे। परिवार की ओर से अभी तक शादी की अन्य रस्मों के तय वक्त की कोई ऑफिसियल घोषणा नहीं की गयी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के फोटोज और विडीओ का सभी फैन्स को बेतहाशा इंतजार है। फैन्स और अन्य सेलेब्स भी उनके शादी के कपड़े, ज्वेलरी, मेकअप लुक, आदि को देखने के लिए बहुत ही उत्सुक हैं।
Also Read : इन 5 सेलेब्स के दिल पर राज कर चुकी हैं आलिया भट्ट