भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का रविवार(14 अगस्त) को निधन हो गया हैं. भारत के वारेन बफेट कहे जाने वाले राकेश ने साल 1985 में शेयर बाज़ार में निवेश करना शुरू किया था. जिसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और देश के सबसे बड़े निवेशक बन गए. शेयर मार्किट के ‘बिग बुल’ राकेश झुनझुनवाला के निधन पर ट्विटर ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा भी शेयर बाज़ार की दिग्गज निवेशक हैं और उन्होंने पति के साथ मिलकर शेयर बाज़ार में लगभग 30 हज़ार करोड़ का निवेश किया हुआ हैं. कई बार लोग इस बात में काफी रूचि लेते हैं कि आखिर राकेश झुनझुनवाला ने कौनसी कंपनी में निवेश किया हुआ हैं. आज इस लेख में हम राकेश के पूरे पोर्टफोलियो के बारे में जानेगे.
बताया जाता हैं कि राकेश झुनझुनवाला ने कॉलेज के दिनों में अपने बचत के पैसों से शेयर बाजार में निवेश करना शुरू कर दिया था. राकेश ने अपनी पति रेखा के साथ मिलकर साल 1992 में अपनी फर्म रेयर एंटरप्राइजेज बनाई और इसके जरिए कई कंपनियों में निवेश करना शुरू कर दिया. वर्तमान में उन्होंने 32 शेयरों में 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया हुआ है. जानिए कौन होगा राकेश झुनझुनवाला के 46000 करोड़ के साम्राज्य का उत्तराधिकारी…
बिजनेस टुडे की खबर के अनुसार राकेश के पोर्टफोलियो में सबसे पहले टाइटन का नाम आता हैं. उन्होंने इस कंपनी में 11 हज़ार करोड़ का निवेश किया हैं. इसके आलावा उन्होंने स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस में 7000 करोड़ का निवेश किया हैं. शेयर मार्किट के ‘बिग बुल’ राकेश झुनझुनवाला के बारे में 6 अनसुनी बातें
देखें राकेश झुनझुनवाला का प्रमुख पोर्टफोलियो:-
कंपनी | निवेश वैल्यू |
टाइटन | 11000 करोड़ रूपए |
स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस | 7000 करोड़ रूपए |
मेट्रो ब्रांड्स | 3350 करोड़ रूपए |
टाटा मोटर्स | 1731 करोड़ रूपए |
क्रिसिल | 1301 करोड़ रूपए |
फोर्टिस हेल्थकेयर | 898 करोड़ रूपए |
फेडरल बैंक | 839 करोड़ रूपए |
केनरा बैंक | 822 करोड़ |
इंडियन होटल्स | 816 करोड़ रूपए |
एनसीसी | 505 करोड़ रूपए |
रल्लिस इंडिया | 429 करोड़ रूपए |
नजारा टेक्नोलॉजी | 423 करोड़ रूपए |
जुबिलेंट फार्मोवा | 377 करोड़ रूपए |
जुबिलेंट इंग्रेविया | 359 करोड़ रूपए |
टाटा कम्युनिकेशन | 336 करोड़ रूपए |
एस्कॉर्ट्स कुबोटा | 307 करोड़ रूपए |