Rajinikanth : सोशल मीडिया पर अक्सर किसी न किसी सेलिब्रिटी के हमशक्ल की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। यह वीडियो और तस्वीरें बहुत अधिक पॉपुलर भी हो जाती हैं। जी हां अब तक आपने कई बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल देखे होंगे, लेकिन क्या आपने किसी ऐसे शख्स को देखा है जो हूबहू रजनीकांत की कार्बन कॉपी दिखता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे शक्स के बारे में बताएंगे जो एकदम रजनीकांत जैसा नजर आता है।
Rajinikanth का हमशक्ल आया सामने
रजनीकांत की गिनती देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में की जाती है उनका फिल्मी करियर काफी बेहतरीन और शानदार रहा है। वह कई अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी फिल्में जबरदस्त एक्शन से भरपूर होती है।दर्शक उनकी फिल्मों को काफी पसंद करते हैं। उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। रजनीकांत की फिल्मों को देखने के लिए लोग सिनेमाघर मैं लाइन लगाने के लिए भी तैयार रहते हैं। वह उनकी फिल्मों का भरपूर आनंद उठाते हैं। रजनीकांत अपने जबरदस्त एक्शन के चलते लोगों के बीच बहुत अधिक पॉपुलर है। लोगों के द्वारा उनकी फिल्मों को बहुत अधिक पसंद किया जाता हैं। लेकिन आज इस आर्टिकल में रजनीकांत अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने एक हमशक्ल को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। जी हां सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऐसा शख्स दिखाई दिया जो हूबहू रजनीकांत से मिलता जुलता है।
वीडियो हुआ वायरल
இவர் எளிமையான மனிதர்னு சொல்லுவானுங்க ஆனா இவளோ எளிமையானவரான்னு இப்ப தான் ஆச்சர்ய படுறேன்…. pic.twitter.com/pIbxiVYlpX
— 🔥 DESPOTER 🔥 (@despoters_12345) October 20, 2023
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें हमें सड़क पर एक ऐसा शख्स दिखाई दे रहा है, जो हूबहू रजनीकांत से मिलता – जुलता है। वह देखने में न सिर्फ ‘थलाइवा’ जैसा बल्कि उसका हेयर स्टाइल भी हूबहू उनसे मिलता जुलता है। वायरल वीडियो में यह शख्स नीली पैंट – शर्ट में नजर आ रहा हैं। इसके साथ ही उन्होंने रजनीकांत की तरह चश्मा भी लगा रखा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में इस शक्स को बॉडी गार्ड के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है।
रजनीकांत से इस शख्स की शक्ल बहुत अधिक मिलती-जुलती है, और सोशल मीडिया पर जब से यह वीडियो वायरल हुआ है, लोग इसे देखकर आश्चर्यचकित हो उठे हैं। लेकिन अभी इस शख्स के बारे में कोई सही जानकारी नहीं मिल सकी है। इस पोस्ट पर कई कमेंट भी आए हैं, जिससे पता चलता है कि यह शख्स कोच्चि का रहने वाला है, और वहां पर वह अपनी एक चाय की दुकान चलता है। रजनीकांत से हूबहू शक्ल मिलने के चलते यह शख्स इस एरिया में बहुत अधिक पॉपुलर भी हो चुका है।
इस फिल्म में आएंगे नजर
इसके साथ ही अगर रजनीकांत के बारे में बात की जाए, तो अब वह अपनी लाडली ऐश्वर्या रजनीकांत की फिल्म ‘लाल सलाम’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत लीड किरदार निभाते नजर आएंगे। जनवरी 2024 में यह फिल्म रिलीज हो सकती है। इसके अतिरिक्त डायरेक्टर डीजे ज्ञानविल के साथ रजनीकांत #Thaivar170 फिल्म में नजर आ सकते हैं। रजनीकांत के साथ-साथ फिल्म में कई बड़े सुपरस्टार्स जैसे अमिताभ बच्चन, फहद फासिल, राणा दग्गुबाती भी नजर आएंगे। यह फिल्म रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है।
हाल ही में यह जानकारी भी सामने आई थी कि रजनीकांत लोकेश कनकराज के साथ भी एक फिल्म करते नजर आएंगे। लेकिन मेकर्स द्वारा अब तक इसकी कॉस्ट या रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हाल ही में रजनीकांत अपनी ‘फिल्म’ जेलर में धमाल मचाते नजर आए थे उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचा दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी यह फिल्म वर्ल्ड वाइड 600 करोड रुपए से अधिक की कमाई करने में कामयाब रही है।
Read Also :-सचिन के पीछे हाथ धोकर पड़े कोहली, वर्ल्ड कप में तोड़ देंगे दो वर्ल्ड रिकॉर्ड