बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर दिखाई दे रही है। ऑनस्क्रीन दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया है। अक्षय और प्रियंका ने एक साथ फिल्म ऐतराज़, ‘मुझसे शादी करोगे’, वक्त जैसी एक से बढ़कर एक हिट फिल्में अक्षय के साथ दी है।
आपको बता दें कि फिल्म वक्त के बाद दोनों ने एक साथ काम किसी भी फिल्म में नहीं किया। ऐसे में प्रियंका और अक्षय की फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। दोनों की जोड़ी एक बार फिर से आपको ऑनस्क्रीन देखने को मिलेगी।
17 साल बाद रिलीज हुआ दोनो का गाना
आपकी जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा का एक गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। यह गाना 17 साल बाद पर्दे पर आया है इस गाने की खास बात यह है कि यह सन 2005 में शूट किया गया था। लेकिन रिलीज इसको 2022 में किया गया है। इस गाने में प्रियंका और अक्षय ने फिल्म बरसात के लिए शूट किया गया था और यह गाना फिल्म का टाइटल सॉन्ग भी रहा है।
बरसात में बॉबी देओल ने निभाया लीड लिए
बॉबी देओल और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म बरसात का यह गाना बरसात के दिन आए उस समय बहुत पॉपुलर सॉन्ग हुआ करता था। इस गाने को मशहूर सिंगर कुमार सानू ने गाया था। आपको बता दें कि अक्षय कुमार थे लेकिन उन्होंने सीन को छोड़ दिया था। अक्षय कुमार ने फिल्म की शूटिंग शुरू तो कर ली थी लेकिन दोनों गाने को कंपेयर करने के बाद यह साफ हुआ कि फिल्म की शूटिंग बॉबी देओल के साथ ही होगी और वापस से फिल्म की शूटिंग को बॉबी देओल के साथ में शुरू किया गया। Also Read : बॉलीवुड के 6 फेमस स्टार्स की पहली सैलरी और मौजूदा सैलरी में हैं कई गुना अंतर…
ट्विंकल खन्ना की वजह से अक्षय ने छोड़ी फिल्म
इस फिल्म को छोड़ने की वजह अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के रिलेशनशिप को लेकर थी क्योंकि दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियां बटोर रही थी। अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा फिल्म बरसात मैं एक साथ नजर आने वाले थे। अक्षय कुमार ने फिल्म के टाइटल सॉन्ग कुछ हिस्सों की शूटिंग तो कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्विंकल खन्ना के कहने पर अक्षय कुमार ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। Also Read : जाने बॉलीवुड के इन टॉप 5 एक्टर्स की पहली और मौजूदा सैलरी