भारत और ग्लोबल लेवल पर अपने हुस्न और अभिनय से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में तो अपना दम दिखाया ही है लेकिन उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी अभिनय और खूबसूरती से सबका अपना दिल जीत लिया है।
प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी है। प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी रचा ली है और प्रियंका और निक अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश है। इसके अलावा प्रियंका सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक सफल बिजनेस वुमन भी है और उन्होंने अपना खुद का रेस्टोरेंट भी खोल रखा है जिसमें इंडियन से लेकर सभी प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन सेंस के लिए तो सुर्खियों में बनी ही रहती है लेकिन इन दिनों वह उनके एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है।
प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपने फैंस के साथ कुछ ना कुछ वीडियो और तस्वीर शेयर करती ही रहती है और उनके फैंस भी उनकी हर तस्वीर और वीडियोस को बढ़-चढ़कर प्यार देते हैं लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह अपने फैंस को कंफ्यूज करती हुई नजर आ रही है। दरअसल प्रियंका ने जो वीडियो शेयर की है जिसमें वह अपने मिरर में सेल्फी लेती हुई नजर आ रही है और उन्होंने अपने मिरर पर एक डेट 26-02-2022 लिख रखी है। प्रियंका चोपड़ा के फैंस उनके वीडियो को देखकर कंफ्यूज हो रहे हैं कि यह कौन सी खास तारीख है जो प्रियंका अपने फैंस के साथ शेयर करना चाह रही है। Also Read : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की घर आई खुशियां, घर आया छोटा मेहमान
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। बॉलीवुड की बात की जाए तो वह जल्दी जोया अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी इसके अलावा वह फिल्म शीला में भी नजर आएंगी जो उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म बताई जा रही है। इसके अलावा हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा वेब सीरीज एडिंग थिंग्स और सिटाडेल नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका की लव लाइफ की बात की जाए तो वह अपने पति निक जोनस के साथ आए दिन तस्वीरें शेयर करती रहती है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को खूब प्यार किया जाता है और प्रियंका के फैंस निक जोनास और उनकी तस्वीर को खूब प्यार देते हैं। Also Read : निक जोनस ने बिच समंदर में प्रियंका चोपड़ा के साथ कर दिया ये बड़ा कांड, फिर एक्ट्रेस की हो गई ऐसी हालत