बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को कौन नहीं जानता। उन्होंने बॉलीवुड को कई हित फिल्में दी हैं। आज के समय मे इन्हें भारत मे ही नही बल्कि पूरी दुनिया मे जाना जाता है। प्रियंका चोपड़ा के बारे में बताए तो उन्होंने अपने अभी तक के फिल्मी करियर में काफी नाम, इज़्ज़त और पैसा कमाया है। उनका अभी तक का फिल्मी कैरिएर बहुत ही शानदार रहा है।
इन दिनों ये अभिनेत्री अपने फिल्मी करियर नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि हालहि में प्रियंका चोपड़ा शादी के इतने साल के इंतज़ार के बाद माँ बनी है और उनके घर मे नन्हे बच्चे के कदम पड़े है। प्रियंका ने हाल ही में अपनी बेटी का नामकरण किया है। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का एक बहुत ही अजीब नाम रखा है, जिस वजह से वे काफी ट्रॉल हो रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का नाम “मालती मैरी चोपड़ा जोन्स” रखा है जो कि बोलने में या कह सकते है कि सुनने में भी काफी ज्यादा अजीब है। लोगो का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा के इस प्रकार के नाम रखने की वजह से उन्हें लोगो की बाते सुननी पड़ेगी और उसके दोस्त भी उसका मजाक बनाएगे।
Also Read : लॉस एंजिल्स की सड़कों पर बेहद हॉट लुक में नजर आई प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की माँ नाम मालती है, जिसके चलते यह शब्द तो प्रियंका ने अपनी माँ के नाम से लिया है। मैरी उनके पति निक जोन्स की माँ का नाम है और बाकी प्रियंका ने अपनी बेटी को अपना खुद का और अपने पति निक का सरनेम दिया है। इन्ही कारणों की वजह से प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोन्स रखा है।
Also Read : प्रियंका चोपड़ा ने खुद से 10 साल छोटे निक जोनस को चुनने की बताई बड़ी वजह हर लड़की को जानना चाहिए