Petrol -Diesel Price : रूस यूक्रेन युद्ध के समय 130 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने वाला कच्चा तेल आज इजराइल हमास जंग के बीच 50 डॉलर प्रति बैरल सस्ता होकर 80 डॉलर के नीचे आ गया है। जी हां वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल का माहौल जारी है, जिसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है। गुरुवार 9 नवंबर सुबह 6:00 बजे WTI क्रूड 75.64 प्रति बैरल पर व्यापार कर रहा था, वही ब्रेंट क्रूड 79.54 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा था। इसी बीच भारतीय तेल कंपनियों की तरफ से ताजा पेट्रोल -डीजल का रेट जारी कर दिया गया है।
जानकारी के लिए बता दे कि जून 2017 से पहले हर 15 दिनों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में संशोधन होता रहता था, लेकिन अब तेल वितरक कंपनियों द्वारा कच्चे तेल के भाव के अनुसार रोज कीमत निर्धारित की जाती है। हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल डीजल कंपनियों द्वारा किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल डीजल की कीमतें राजधानी दिल्ली में पूर्णतया स्थिर है। जहां दिल्ली में 96.72 रुपए पेट्रोल वही 89.76 रुपए लीटर डीजल बिक रहा है। इसके साथ-साथ मुंबई में पेट्रोल 106,.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए, वहीं कोलकाता में 106.03 रुपए पेट्रोल और 92.76 डीजल के भाव सामने आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त चेन्नई में आज सुबह 102.65 रुपए पेट्रोल और 9425 रुपए प्रति लीटर डीजल का भाव है। वैट टैक्स के चलते कई शहरों में तेल की कीमतों में परिवर्तन नजर आ रहा है।
अन्य शहरों में क्या है कीमत
पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार परिवर्तन जारी है, जिसके चलते बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। पटना में 107.24 पेट्रोल और 94.04 रुपए डीजल प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल डीजल की कीमतों में थोड़ा बढ़ोतरी नजर आई है। लखनऊ में 96.36 रुपए पेट्रोल और 89.56 प्रति लीटर डीजल का भाव चल रहा है। नोएडा में 96.79 पेट्रोल और 89.96 रुपए डीजल, इसके साथ-साथ गाजियाबाद में पेट्रोल 96.67 और डीजल 89.84 रुपए प्रति लीटर आज का भाव रहा है। पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर महाराष्ट्र के लोगों को थोड़ा राहत मिली है। जी हां महाराष्ट्र में 61 पैसे पेट्रोल और 59 पैसे डीजल सस्ता किया गया है। राजस्थान मैं भी पेट्रोल 13 पैसे और डीजल 12 पैसे सस्ता हुआ है। लेकिन आज पंजाब में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर लोगों को 24 पैसे प्रति लीटर अधिक चुकाने होंगे। गुजरात में भी 15 पैसे पेट्रोल और 16 पैसे डीजल में बढ़ोतरी की गई है।
कमजोर हाजिर मांग से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
कारोबारी द्वारा कमजोर हाजिर मांग के बाद अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चे तेल की कीमत 0.63% की गिरावट के साथ 6,466 रुपए प्रति बैरल रह गई। वही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में भी नवंबर में डिलीवरी होने वाले कच्चे तेल का अनुबंध 41 रुपए या 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,466 रुपए प्रति बैरल रह गया। जिसके चलते 11.826 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर बेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 77.37 डॉलर प्रति बैरल पर किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया गया। वहीं ब्रेंट क्रूड का दाम 0.27% की तेजी दर्शाता 81.83 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।
कैसे पता करें अपने शहर का फ्यूल रेट
अगर आप अपने शहर के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं, तो मैसेज के जरिए आपको बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP <डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज करना होगा। इसके अतिरिक्त HPCL के ग्राहकों को भाव जानने के लिए HPPRICE <डीलर कोड>लिखकर 9222201122 पर मैसेज करना होगा। वहीं इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP <डीलर कोड>लिखकर 9224992249 पर सेंड कर सकते हैं।
भारत में निर्धारित पेट्रोल डीजल के दाम
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत सरकार द्वारा निर्धारित की जाती है। जोकि एक डायनेमिक प्रक्रिया है। और विभिन्न प्रकार के कारगर कारकों पर निर्भर रहती है यहां कुछ ऐसे मुख्य कारण है जिनके चलते यह प्रक्रिया प्रभावित होती है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य
उपयोगकर्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल के विश्वास पूर्वक संग्रहित वितरण नेटवर्क भारत नहीं है। जिसके चलते विश्व बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में उत्तराधिकार खत्म करने के बाद भी भारत आखिरी में मात्रा और वितरण में परिभाषित है।
कर और शुल्क
पेट्रोल और डीजल की कीमत का निर्धारण करते समय विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा लागू किए जाने वाला कर और शुल्क भी मौजूद होता है, जोकि विभिन्न आदावधिक निर्णय के आधार पर बदल सकते हैं
राज्य सरकारों का योगदान
पेट्रोल और डीजल के दामों को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार भी योगदान दे सकती है, जिसके चलते अपने राज्य में वह विभिन्न शुल्क और करो को लागू कर सकती हैं।
मुद्रा की मांग और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति
पेट्रोलियम उत्पादों की मांग और उनकी आपूर्ति के बीच का संतुलन भी मूल्यों को प्रभावित करता है। अगर किसी उत्पाद की मांग अधिक और आपूर्ति कम है तो मूल्य में वृद्धि और यदि उत्पादों की मांग कम और आपूर्ति अधिक है तो मूल्य में कमी हो सकती है।
निर्यात और आयत की घटनाएं
पेट्रोल और डीजल के मूल्यों को विभिन्न निर्यात और आयत की घटनाएं भी प्रभावित कर सकती हैं।
Read Also :-Koffee With Karan 8: Kartik Aryan संग ब्रेकअप पर छलका Sara Ali Khan का दर्द, बताई रिश्ते की हकीकत