Petrol-Diesel Price: पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें लोगों के लिए लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसे लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार जल्द ही पेट्रोल – डीजल की कीमतों में कमी कर लोगों को त्योहार से पहले बड़ा तोहफा दे सकती है। जी हां काफी दिनों से हमें लगातार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेलों के दामों में गिरावट नजर आ रही है जिससे भारत सरकार के लिए तो तेल की खरीदारी करना काफी सस्ता और आसान हो गया है, लेकिन इस बीच प्रश्न उठता है कि सरकार को तो कच्चा तेल सस्ते में मिल रहा है लेकिन लोगों को कच्चा तेल खरीदने के लिए अभी भी वही बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम लोगों के लिए दिन पर दिन एक बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। जिसके चलते हर इंसान का बजट टूट रहा है अब हालात इतने अधिक खराब हो गए हैं की देश के कुछ शहरों में तो पेट्रोल की कीमत सैकड़ो और डीजल 90 की कीमत पार कर चुका है।
लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं, कि दिवाली से पहले भारत सरकार लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती कर एक बड़ा तोहफा दे सकती है, जिसके चलते पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों में बड़ी गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। अभी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट को लेकर सरकार की तरफ से किसी प्रकार का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फेस्टिवल में सरकार की तरफ से पेट्रोल डीजल के दामों में कमी करने का दावा किया जा रहा है।
पेट्रोल डीजल के दामों में कितने रुपए की होगी गिरावट
लोकसभा चुनाव आने की तारीख अब निकट ही है, जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि मोदी सरकार पेट्रोल डीजल के दामों में कमी कर लोगों को एक बड़ा तोहफा दे सकती है। मौजूदा समय में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89 62 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया जा रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए और डीजल की कीमत 94.27 दर्ज की गई है।
इसके अतिरिक्त पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 106. 03 रुपए और डीजल 92.76 दर्ज किया गया है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 प्रति लीटर बिक रहा है। इस समय पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, और अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार की तरफ से पेट्रोल की कीमत में ₹5 और डीजल की कीमत में ₹4 तक की कटौती की जा सकती है। अगर सरकार की तरफ से यह कदम उठाया गया तो फिर बढ़ती महंगाई के लिए यह बहुत बड़ा कारगर उपाय साबित होगा और महंगाई के ऊपर एक बूस्टर डोज के रूप में काम करेगा।
हाल ही में एलपीजी सिलेंडर के दाम में हुई गिरावट
सरकार की तरफ से अभी कुछ समय पहले ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में गिरावट की गई, जिसके चलते लोगों के आर्थिक स्तर में सुधार नजर आया। सामान्य सिलेंडर के दाम में सरकार की तरफ से लगभग ₹200 की बड़ी गिरावट की गई जो लोगों के लिए किसी बड़े उपहार से काम नहीं। लोगों की तरफ से एलपीजी सिलेंडर के दामों को लेकर अभी भी चर्चा हो रही है, कि सरकार एलपीजी सिलेंडर के दामों में अभी भी गिरावट कर सकती है। जिसका लोगों को बहुत अधिक फायदा मिल सकता है और लोगों के लिए यह किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगा।
Read Also :- टाइगर 3 को हिट कराने के लिए सलमान खान ने बनाया खास प्लान, अब जवान-गदर 2 का रिकॉर्ड टूटना तय