World Cup 2023 Points Table : चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप 2023 का अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. जिसमे पाकिस्तान की टीम को एक विकेट की करीबी हार झेलनी पड़ी. इस जीत के साथ पाक का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग असंभव दिखाई दे रहा हैं.
पाकिस्तान की हार के बाद पॉइंट टेबल में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला हैं. दरअसल अब पॉइंट टेबल में मेजबान भारत की बादशाहत भी खत्म हो गयी हैं.
ALSO READ: पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका : हार से आग बबूला हुए कप्तान बाबर आजम, इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार
World Cup 2023 Points Table में टॉप पर पहुंची साउथ अफ्रीका
एक विकेट की जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम 6 मैचों में पांच जीत के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर आ गई हैं. दरअसल भारत ने भी अब तक पांच में से पांच मैच जीते हैं हालंकि साउथ अफ्रीका का नेट रनरेट +2.032 हैं और भारत का NRR +1.353 हैं. जिसके चलते साउथ अफ्रीका टॉप पर हैं जबकि भारत दूसरे स्थान पर हैं.
न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट में पांच मैचों में से 4 जीत साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं.
पॉइंट टेबल में श्रीलंका की टीम 4 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर हैं. टूर्नामेंट में लगातार 4 मैच हारने वाली पाकिस्तान की टीम छठे स्थान पर हैं. इसके आलावा पॉइंट टेबल में अफगनिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड और नीदरलैंड की टीम क्रमश 7वें, आठवें, नौंवे और दसवें स्थान पर हैं.
ALSO READ: पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका: साउथ आफ्रिका के कट्टर हिन्दू शेर केशव महाराज ने पाकिस्तान को हराया
World Cup 2023 Points Table:
टीमें | मैच | जीत | हार | पॉइंट्स | नेट रनरेट |
1. साउथ अफ्रीका | 6 | 5 | 1 | 10 | 2.032 |
2.भारत | 5 | 5 | 0 | 10 | 1.353 |
3. न्यूज़ीलैण्ड | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.481 |
4. ऑस्ट्रेलिया | 5 | 3 | 2 | 6 | 1-142 |
5. श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.205 |
6. पाकिस्तान | 6 | 2 | 4 | 4 | -0.387 |
7. अफगनिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.969 |
8. बांग्लादेश | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.253 |
9. इंग्लैंड | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.634 |
10. नीदरलैंड | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.902 |