इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2022 का 11वां लीग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. जहाँ एकतरफ़ा मैच में मौजूदा चैंपियन सीएसके को करारी हार झेलनी पड़ी. IPL 2022: मैदान पर कप्तान रवींद्र जडेजा की मदद करने वाले धोनी पर भड़के अजय जडेजा
मैच में चेन्नई को 181 रनों का लक्ष्य मिला था. जिसके जवाब में सीएसके की शुरुआत बेहद खराब रही और शुरूआती पांच बल्लेबाज महज 35 रनों पर पवेलियन लौट गई. जिसके बाद ऑलराउंडर शिवम दुबे ने सिर्फ 30 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रनों की तूफानी पारी खेली लेकिन दूसरी छोर पर खड़े एमएस धोनी ज्यादा प्रभाव नही छोड़ पाए और 23 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली. जिसके कारण जरुरी रनरेट काफी बढ़ गया. नतीजन ये हुआ कि चेन्नई की टीम 18 ओवरों में सिर्फ 126 रनों पर ढेर हो गई और 54 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी.
पंजाब की ओर से स्पिनर राहुल चाहर ने 3 जबकि अपना पहला मैच खेल रहे वैभव अरोड़ा और लियम लिविंगस्टोन ने 2-2 विकेट लिये.
पंजाब ने बनाए 180 रन
इससे पहले पंजाब किंग्स ने टॉस हराने के बाद पहले बल्लेबाजी की. जिसके बाद मैच की दूसरी ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पवेलियन लौट गए. हालाँकि इसके बाद भानुका राजपक्षे भी सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए.
इसके बाद शिखर धवन(33) और लियम लिविंगस्टो(60) ने पारी को संभाला और 95 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी बनाई. जिसकी मदद से पंजाब की टीम ने 20 ओवरों में 180/8 का दमदार स्कोर बनाया. चेन्नई की ओर से क्रिस जॉर्डन और ड्वेन प्रिटोरियस ने 2-2 विकेट लिये.
चेन्नई सुपर किंग्स की शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया पर धोनी की धीमी बल्लेबाजी और रविन्द्र जडेजा की खराब कप्तानी से काफी खफा हैं और लगातार ट्वीट द्वारा गुस्सा उतार रहे हैं. देखें कुछ खास ट्वीट:-
Kids watching him today will never understand how good Dhoni was. pic.twitter.com/x2wYMmHmg9
— Div???? (@div_yumm) April 3, 2022
Kal Dhoni itna bekar khela..usne csk ko match harwa diya aur tum log bas tareef pe tareef kare ja rahe the Dhoni ki
— ProudIndian (@LazyPers0n) April 4, 2022
Dhoni changing the bat in the 18th over and getting out next ball.. pic.twitter.com/CbFQCZUWo8
— RG (@RaajaAFC) April 3, 2022
Rain rain rain pic.twitter.com/FX39YQEAJs
— ????Little princess????dhoni army (@Meenash07295512) April 4, 2022
Whenever #csk in trouble
expections from dhoni to finish the match…..
Le dhoni – pic.twitter.com/6HCDx8cBPO— memes_hallabol (@memes_hallabol) April 3, 2022
The first thing Jadeja need to Do now :- pic.twitter.com/ufDDUwvO8M
— Jayprakash MSDian ???????? (@ms_dhoni_077) April 4, 2022
Csk without Mr Ipl be like .#IPL2022 #Dhoni #raina #Thala #CSK???? pic.twitter.com/wcaoaggcwt
— Mallinathpatil (@Connect2mpatil) April 3, 2022
Thala dhoni made him re-create this legendary meme ???????????? pic.twitter.com/jKGMOoqD1D
— Ayush (@KohliAdorer) April 3, 2022
Live Dhoni Manthan ???????? pic.twitter.com/sfOROVzmU9
— Mr Aak Thu (@Aak_Thu) April 3, 2022