बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी सफलता के झंडे गाढ़ने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनस दुनिया भर की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। एक्टिंग में तो वे दौलत और शोहरत कमा ही रही हैं, साथ ही कई कंपनियों की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उनके 80 मिलियन से ज्यादा लोग फॉले करते हैं।
खबरों की मानें तो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक ब्रांड के एक पोस्ट के लिये पीसी तीन करोड़ रूपये लेती हैं। ये एक्ट्रेस ‘फोर्ब्स’ के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में भी शामिल हैं। इस लिस्ट में शामिल वे पहली भारतीय महिला हैं। यहां तक कि इन्हें पद्मश्री से भी नवाजा गया है।
प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में नजर आती हैं। जब उन्होंने साल 2018 में खुद से 10 साल छोटे अमेरिकन सिंगर से शादी की खबर को शेयर किया था, तब भी इनकी काफी चर्चा हुई थी। ऑइनके फैंस इनके फैसले पर काफी खुश हुए थे, तो कुछ लोगों ने इन्हें ट्रोल करने का मौका भी नहीं छोड़ा। इसी साल जनवरी में एक्ट्रेस ने एक बच्ची को जन्म दिया है। हालांकि, अब तक बच्ची का चेहरा रिवील नहीं किया गया है। फैंस पीसी की बेची को देखने का इंतजार कर रहे हैं। Also Read : सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स मुहंतोड़ जवाब दे चुकी हैं ये 5 एक्ट्रेस
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आने वाले दिनों में इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी और वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आने वाली हैं। इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है, जबकि सिटाडेल अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा बॉलीवुड में वे फरहान अख्तर की जी ले जरा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरिना कैफ भी नजर आयेंगी। Also Read : निक जोनस संग अपने तलाक की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी