अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड की बेस्ट कपल माने जाते हैं। सेलिब्रिटी कपल में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा है अनुष्का शर्मा जहां बॉलीवुड की सुपरस्टार है तो वहीं विराट कोहली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर है।
अनुष्का शर्मा ने तो विराट कोहली के साथ कई ऐड फिल्म में काम किया है लेकिन यह बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड की अन्य हसीनाओं ने भी विराट कोहली के साथ एड फिल्म में काम किया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में इटली में शादी के बंधन में बनने का फैसला किया था और साल 2021 में उनकी एक प्यारी सी बेटी वामिका हुई थी। विराट कोहली अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी बेटी वामिका के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हालांकि विराट और अनुष्का ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा अपने फैंस को नहीं दिखाया है। अनुष्का और विराट के फैंस उनकी हर अपडेट जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं।
तमन्ना भाटिया और विराट कोहली
यह बहुत कम लोग जानते हैं कि तमन्ना भाटिया विराट कोहली साल 2006 में एक मोबाइल कंपनी की एक फिल्म में काम करते हुए नजर आए थे।
जेनेलिया डिसूजा और विराट कोहली
विराट कोहली ने बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा के साथ एक लगेज ब्रांड की एड फिल्म में काम किया था।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2013 में शैंपू की ऐड के दौरान एक साथ नजर आए थे और यहीं से इनकी मुलाकात भी शुरू हुई थी। Also Read : विराट कोहली के सामने गेंदबाजी करती नजर आई अनुष्का शर्मा, लोग बोले अब….
विराट कोहली और दीपिका पादुकोण
साल 2018 के आईपीएल प्रमोशनल वीडियो में 1 मिनट के लिए दीपिका पादुकोण और विराट कोहली को एक साथ काम करते हुए देखा गया था। Also Read : एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा करने लगी ऐसी हरकत, जिसे देख विराट कोहली हुए आग बबूला